VIDEO : शुक्रवार के 7 आसान उपाय, धन में वृद्धि करेंगी मां लक्ष्मी

VIDEO : शुक्रवार के 7 आसान उपाय, धन में वृद्धि करेंगी मां लक्ष्मी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।   देवी लक्ष्मी की आराधना हर किसी के लिए मंगलकारी होती है। जो भी पूरी श्रद्धा से देवी का स्मरण करते हैं वे उनकी मनाकामनाएं अवश्य पूर्ण करती है, लेकिन कुछ ऐसे भी विधियां जिन्हें अपनाकर आप आसानी से देवी लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।  यहां हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीके और विधि बताने जा रहे हैं...

1. प्रातः काल सबसे पहले मां लक्ष्मी को नमन करें उसके बाद श्वेत अर्थात सफेद वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी के सम्मुख सुक्त पाठ का जाप करें। इससे पूर्व उन्हें कमल पुष्प अर्पित करना ना भूलें। 

2. शुक्रवार मां लक्ष्मी का ही दिन बताया गया है। वहीं चीटियों को दाने डालना और भी मंगलकारी। इसलिए शुक्रवार को चीटियों को दाना डालें। 

3. मां लक्ष्मी को सदैव ही कौड़ियां प्रिय रही हैं। उन्हें पीली कौड़ी, विजय और शुभता का प्रतीक शंख व मखाना और बताशे अर्पित करें। 

4. शुक्रवार के दिन मां के गजलक्ष्मी स्वरूप की स्तुति करें। ये विशेषरूप से उन दंपत्तियों द्वारा किया जाता है जो संतान की कामना करती हैं। 

5. क्रोध में आने पर कई बार कुछ लोग खाने की थाली फेंक देते हैं, किंतु स्मरण रहे मां अन्नपूर्णा का अपमाना लक्ष्मी का अपमान है। इससे धन, वैभव का नाश होता है।   

6. मां लक्ष्मी को कमल के साथ सुगंधित इत्र भी अर्पित करें। घर में किसी भी तरह की गंदगी ना हो। इससे देवी लक्ष्मी रुष्ठ होती हैं। 

7. यदि घर में धन है किंतु सुख, शांति और समृद्धि का आभाव है तो पीपल के पेड़ की छाया में खड़े होकर लोहे के बर्तन में जल, दूध, घी और चीनी का मिश्रण अर्पित करें। 

Created On :   17 Nov 2017 3:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story