डोप टेस्ट में दोषी पाई गईं गोल्ड मेडलिस्ट गोमती, लग सकता है चार साल का प्रतिबंध 

Gold medalist gomathi marimuthu convicted in Dope test, may get four-year ban
डोप टेस्ट में दोषी पाई गईं गोल्ड मेडलिस्ट गोमती, लग सकता है चार साल का प्रतिबंध 
डोप टेस्ट में दोषी पाई गईं गोल्ड मेडलिस्ट गोमती, लग सकता है चार साल का प्रतिबंध 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दोहा एशियन चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट भारत की महिला एथलीट गोमती मारिमुथु डोप टेस्ट में दोषी पाई गई हैं। उनके एक सैंपल में नोरैनड्रोस्ट्रेरोन की मात्रा पाई गई है। इसी के चलते उन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गाय है। अगर दूसरे सैंपल में भी वे दोषी पाई गईं, तो उन पर चार साल का स्थायी प्रतिबंध लग सकता है और उनसे पदक भी वापस लिया जा सकता है। पिछले महीने दोहा एशियन चैंपियनशिप में गोमती ने 800 मीटर में गोल्ड मेडल जीता था। 

पटियाला में 13 से 15 मार्च के बीच हुए फेडरेशन कप में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने उनका सैंपल लिया था। इसका परिक्षण राष्ट्रीय डोप प्रयोगशाला में हुआ था। एक अंग्रेजी समाचार पत्र ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अधिकारी के हवाले से लिखा है कि, गोमती पहले टेस्ट में दोषी पाई गई हैं। 

तमिलनाडु की इस खिलाड़ी को पोलैंड के स्पाला में जारी रिले कैम्प में हिस्सा लेने के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन उनकी फ्लाइट रद्द कर दी गई साथ ही उन्हें बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर में से जाने से भी बोल दिया गया।  उनके कोच जसविंदर सिंह भाटिया ने अपने आप को इस विवाद से अलग कर लिया है। भाटिया ने कहा, "फेडरेशन कप के बाद, वह शिविर के लिए चुनी गई थीं। वह कुछ समय के लिए मेरे साथ थीं क्योंकि उन्हें 13 अप्रैल को पटियाला में ट्रायल्स के लिए जाना था। वहां से वह दोहा चली गई थीं।

Created On :   22 May 2019 10:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story