गूगल ने डूडल बनाकर स्टंट वुमन Fearless Naida को दी श्रद्धांजलि

Google Doodle celebrates Bollywoods Stuntwoman Fearless Nadia
गूगल ने डूडल बनाकर स्टंट वुमन Fearless Naida को दी श्रद्धांजलि
गूगल ने डूडल बनाकर स्टंट वुमन Fearless Naida को दी श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की पहली महिला स्टंट आर्टिस्ट्स में से एक मशहूर अभिनेत्री मैरी एन इवंस के 110वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मैरी एन इवंस को उनके स्टेज नेम फिअरलेस नाडिया के नाम से जाना जाता था। बता दें कि नाडिया ऑस्ट्रेलिया से थीं। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस और स्टंट वुमन अपनी खास पहचान बनाई। वे ऐसे एक्शन करती थीं कि अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते थे। उनकी यादगार फिल्म 1935 की "हंटरवाली" है। यह उस समय की फीमेल लीड के साथ बनी पहली भारतीय फिल्मों में से एक थी। इसी फिल्म की वजह से उनका नाम हंटरवाली पड़ गया था।

                                             fearless naida

नाडिया का जन्म 8 जनवरी, 1908 में ऑस्ट्रेलिया में हुआ था और 5 साल की उम्र में वह इंडिया आ गईं थी। बहुत कम उम्र में ही वह घुड़सवारी, जिमनैस्टिक, बैले डांसिंग और कई अन्य विधाओं में पारंगत हो गईं। इसके बाद उन्होंने सर्कस जॉइन कर लिया और भारत भर में घूमने लगीं। इसी दौरान उन्होंने अपना नाम मैरी से नाडिया रख लिया। 

                                             Image result for Stuntwoman Fearless Nadia

सर्कस में अपने प्रोग्राम के दौरान प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर जमशेन बोमन होमी वाडिया उनसे मिले और बहुत प्रभावित हुए। बाद में दोनों ने शादी कर ली। नाडिया ने कई हिंदी फिल्मों में मौत को मात देने वाले स्टंट किए। 1961 में आई फिल्म "खिलाड़ी" में वह आखिरी बार दिखी थी। बता दें कि 9 जनवरी 1996 को मुंबई में उनका देहांत हो गया था।

                                             Image result for Stuntwoman Fearless Nadia

दिलचस्प बात यह है कि फिअरलेस नाडिया को पर्दे पर एक बार फिर लाने का काम विशाल भारद्वाज ने किया। उन्होंने अपनी फिल्म "रंगून" में जांबाज जूलिया नाम के कैरेक्टर की रचना की जो काफी कुछ फिअरलेस नाडिया जैसा ही था। नाडिया बेशक इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपनी रिस्क लेने की आदत और हैरतअंगेज कारनामों की वजह से वे हमेशा यादों में जिंदा रहेंगी।

                                             Related image

Created On :   8 Jan 2018 9:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story