Google के wifi राउटर की एशिया में एंट्री, 4000 स्क्वेयर फीट तक मिलेगी रेंज

Google Wifi router has come to Asia it ranges upto 4000 sq ft
Google के wifi राउटर की एशिया में एंट्री, 4000 स्क्वेयर फीट तक मिलेगी रेंज
Google के wifi राउटर की एशिया में एंट्री, 4000 स्क्वेयर फीट तक मिलेगी रेंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने अपने wifi राउटर को अब सिंगापुर में भी लॉन्च कर दिया है। इससे पहले ये राउटर अमेरिका, कनाडा और यूरोपियन कंट्री में ही अवेलेबल था, लेकिन एशिया में एंट्री के बाद से ये राउटर अब बाकी देशों में भी अपनी पैठ बढ़ाने जा रहा है। इस राउटर की खास बात ये है कि अगर इसके 3 राउटर को एक साथ लगा दिया जाए, तो इसकी रेंज 4000 स्क्वेयर फीट तक आसानी से पहुंच सकती है। यानी कि इसकी रेंज आसपास के 2-3 घरों में भी आसानी से आ सकती है। Google इस राउटर की मदद से इंटरनेट की दुनिया में अपना वर्चस्व कायम करना चाहती है। 

सिंगापुर की कंपनी के साथ मिलकर किया है लॉन्च:

Google ने अपने इस wifi राउटर को सिंगापुर की एक लोकल कंपनी "starhub" के साथ मिलकर लॉन्च किया है। दोनों कंपनियों के बीच 2 सालों का समझौता हुआ है। सिंगापुर में अपने wifi राउटर की लॉन्चिंग के साथ google ने अब अपने इस प्रोडक्ट की एशिया में एंट्री करा दी है। अभी तक ये राउटर केवल अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन जैसे देशों में ही अवेलेबल था। हालांकि एशिया में पैर जमाने के लिए google को काफी मेहनत करनी होगी, क्योंकि एशिया में बाकी देशों के अलावा google के ऑनलाइन स्टोर काफी कम है।

भारत में लॉन्च होने में होगी दिक्कत:

भारत में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए पहले से ही यहां पर मौजूद कई कंपनियां अपने wifi राउटर को एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन में लगा रखे हैं। साथ ही आजकल wifi का इस्तेमाल कंपनियों और ऑफिस में ही होता है, घरों में इसका इस्तेमाल पहले के मुकाबले काफी कम हो गया है। इसके अलावा यहां पहले ही ऐसी कंपनियां हैं, जो अच्छी स्पीड के साथ इंटरनेट दे रही हैं। ऐसे में google को अपनी इस wifi सर्विस को शुरु करने के लिए यहां की कंपनियों से तगड़ा कॉम्पिटीशन करना होगा। इसके अलावा भारत में google के ऑनलाइन स्टोर भी कम हैं। इस वजह से कंपनी को यहां के इंटरनेट ऑपरेटर या लोकल कंपनियों से समझौता करना होगा। 

Created On :   2 Sep 2017 9:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story