झाबुआ उपचुनाव : गोपाल भार्गव का विवादित बयान, कांग्रेस उम्मीदवार को बताया पाकिस्तानी

Gopal bhargava said jhabua assembly by election is contest between india and pakistan
झाबुआ उपचुनाव : गोपाल भार्गव का विवादित बयान, कांग्रेस उम्मीदवार को बताया पाकिस्तानी
झाबुआ उपचुनाव : गोपाल भार्गव का विवादित बयान, कांग्रेस उम्मीदवार को बताया पाकिस्तानी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। झाबुआ उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार भानू भूरिया सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। भूरिया के नामांकन में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कांग्रेस सरकार को पाकिस्तान समर्थक बताया है। भार्गव ने कहा कि झाबुआ का उपचुनाव दो पार्टियों के बीच नहीं बल्कि भारत-पाकिस्तान के बीच है। भानू भूरिया भारत के प्रतिनिधि और कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया पाकिस्तान के प्रतिनिधि हैं। 

 

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों और किसानो से झूठे वादे किए हैं। झाबुआ उपचुनाव में जनता कांग्रेस के अभिमान को चकनाचूर कर देगी। बीजेपी सरकार ने आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया है।

भार्गव ने कहा,"आदिवासियों के बेटा बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने काम बीजेपी सरकार ने किया है। कांग्रेस सरकार में भय और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गरीब को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही।"

कांग्रेस ने जताया विरोध

गोपाल भार्गव के बयान पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस भार्गव की शिकायत चुनाव आयोग से कर दी। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता कमलनाथ सरकार का काम देखकर मानसिक अवसाद में आ गए हैं। उपचुनाव के लिए उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। 

Created On :   30 Sep 2019 3:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story