सरकार ने नियुक्त किए 10 सार्वजनिक बैंकों के एमडी और CEO

Government has appointed MD and CEO in 10 public sector banks
सरकार ने नियुक्त किए 10 सार्वजनिक बैंकों के एमडी और CEO
सरकार ने नियुक्त किए 10 सार्वजनिक बैंकों के एमडी और CEO
हाईलाइट
  • पद्मजा चुंदरू को इंडियन बैंक का प्रमुख बनाया गया।
  • मृत्युंजय महापात्रा को सिंडीकेट बैंक का प्रमुख बनाया गया।
  • मोदी की अध्यक्षता वाली नियुक्ति संबंधी कैबिनेट कमेटी ने दी मंजूरी।
  • मोदी सरकार ने नियुक्त किए 10 सार्वजनिक बैंकों के प्रमुख।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोदी सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के दस बैंकों के प्रमुख नियुक्त किए हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के उप प्रबंध निदेशकों मृत्युंजय महापात्र को सिंडिकेट बैंक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पद्मजा चुंदरू को इंडियन बैंक का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली नियुक्ति संबंधी कैबिनेट कमेटी ने 10 सरकारी बैंकों में MD और CEO के पद पर नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।

 

SBI में पांच डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बने प्रमुख

नवनियुक्त 10 एमडी और सीईओ में से 5 SBI में डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार इन दोनों अधिकारियों की नियुक्ति उनके रिटायरमेंट तक प्रभावी रहेगी। महापात्रा 31 मई 2020 को और चुंदरू 31 अगस्त 2021 को रिटायर होंगी। SBI के तीन अन्य डिप्टी एमडी जिनकी नियुक्ति की गई है, उनमें जे. पेकिरिसामी, पल्लव मोहापात्रा और कर्णम शेखर का नाम शामिल है।


आंध्रा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में की गई नियुक्ति

पेकिरिसामी को आंध्रा बैंक, शेखर को देना बैंक और पल्लव मोहापात्रा को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नियुक्त किया गया है। इनकी भी नियुक्तियां रिटायर होने तक के लिए हैं। शेखर 30 जून 2020 को रिटायर होंगे। जबकि मोहापात्रा और पेकिरिसामी 28 फरवरी 2021 को रिटायर होंगे। इंडियन बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद संभाल रहे एएस राजीव को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में भेजा गया है। उनका तीन साल के शुरुआती कार्यकाल के प्रदर्शन के आधार पर दो साल के लिए विस्तार दिया जा सकता है।


मल्लिकार्जुन राव इलाहाबाद बैंक के एमडी व सीईओ

कमेटी ने इलाहाबाद बैंक के एमडी और सीईओ के पद पर एसएस मल्लिकार्जुन राव को तीन साल के लिए नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल उनके रिटायरमेंट यानी 31 जनवरी 2022 तक बढ़ाया जा सकता है। वह इस समय सिंडीकेंट बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।

 

यूको और पंजाब  सिंध बैंक में भी नियुक्तियां

अतुल कुमार गोयल को यूको बैंक में और एस. हरिशंकर को पंजाब एंड सिंध बैंक में नियुक्त किया गया है। गोयल यूनियन बैंक में और हरिशंकर इलाहाबाद बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। अशोक कुमार प्रधान को यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का प्रमुख बनाया गया है। वह फिलहाल इसी बैंक में ईडी के पद पर हैं।


यस बैंक के एमडी और सीईओ राणा कपूर 

भारतीय रिजर्व बैंक ने राणा कपूर को निजी क्षेत्र के यस बैंक के एमडी और सीईओ के पद पर अगले साल जनवरी तक बने रहने के लिए अनुमति दी है। बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। इसी साल जून में शेयरधारकों ने कपूर को 3 साल के एक और कार्यकाल के लिए मंजूरी दी थी। उनका मौजूदा कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म हो जाएगा। बैंक ने इस पर अभी कोई मंजूरी नहीं दी है, हालांकि उसने अगली सूचना तक पद पर बने रहने की अनुमति दे दी थी। रिजर्व बैंक ने 17 सितंबर को पत्र भेजकर जनवरी तक पद पर बने रहने के लिए कपूर को अनुमति दे दी है।

Created On :   20 Sep 2018 6:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story