अब मप्र में किसानों का 12 दिसंबर तक का कर्ज माफ, कन्या विवाह की राशि हुई 51 हजार

government of Madhya Pradesh approved the farmers debt waiver
अब मप्र में किसानों का 12 दिसंबर तक का कर्ज माफ, कन्या विवाह की राशि हुई 51 हजार
अब मप्र में किसानों का 12 दिसंबर तक का कर्ज माफ, कन्या विवाह की राशि हुई 51 हजार
हाईलाइट
  • एमपी में किसानों का 12 दिसंबर तक का कर्ज माफ
  • कन्या विवाह के लिए मिलने वाली राशी भी बढ़ेगी
  • कमलनाथ सरकार ने निभाया वादा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफी स्कीम को मंजूरी दे दी है। शनिवार को कैबिनेट ने किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज को माफ कर दिया है। वहीं कमलनाथ कैबिनेट ने कट-ऑफ की तारीख भी आगे बढ़ा दी है। इसके अनुसार 12 दिसंबर 2018 तक जिस किसान ने 2 लाख रुपए तक का कर्ज लिया है उसका कर्ज माफ किया जाएगा। मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद कमलनाथ ने ऐलान किया था कि 31 मार्च, 2018 तक 2 लाख रुपए तक के कर्ज लेने वाले किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, लेकिन सरकार ने यह तारीख बढ़ा दी है। इसका सीधा फायदा राज्य के 55 लाख किसानों को होगा। यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने दी।

कन्या विवाह के लिए मिलने वाली राशि भी बढ़ेगी
कमलनाथ सरकार ने महिलाओं से जुड़ा एक अहम फैसला और लिया है। कैबिनेट ने लड़कियों कि शादी के लिए सरकार की ओर से मिलने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की है। शिवराज सरकार के समय लड़कियों को शादी के लिए 28,000 रुपए सरकार की ओर से मदद के तौर पर मिलते थे। जिसे बढ़ाकर 51,000 कर दिया गया है। इससे सरकार के खजाने पर पर 35,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

लोकसभा चुनाव में होगा लाभ
मध्य प्रदेश में 15 सालों का सूखा खत्म कर सत्ता में लौटने वाली कांग्रेस पार्टी को किसानों की कर्जमाफी, आगामी लोकसभा चुनाव में काफी मदद कर सकती है। साथ ही महिलाओं के लिए सहायता राशि में बढ़ोतरी कर कांग्रेस आगामी चुनावों से पहले उन्हें भी अपने पाले में लेना चाहती है।

Created On :   5 Jan 2019 10:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story