उत्तर प्रदेश के एटा में सरकारी महिला वकील की गोली मारकर हत्या

Government woman lawyer shot dead in UP
उत्तर प्रदेश के एटा में सरकारी महिला वकील की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के एटा में सरकारी महिला वकील की गोली मारकर हत्या
हाईलाइट
  • महिला सरकारी वकील की उनके सरकारी आवास में गोली मारकर हत्या कर दी गई

डिजिटल डेस्क, एटा। (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला सरकारी वकील की सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात उनके सरकारी आवास में गोली मारकर हत्या कर दी गई। एटा पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कहा, पुलिस लाइन के सामने के क्वार्टर में रहने वाली 35 वर्षीय नूतन यादव मृत पाई गई। वह अविवाहिता थीं।

खबरों के मुताबिक, उनके गांव से अक्सर कुछ लोग उनसे मिलने और उनके आवास में ठहरने के लिए आया करते थे। अधिकारी ने कहा, जो लोग उनसे मिलने आते थे उन सभी पर शक है, वकील के परिजनों ने भी उन्हीं लोगों पर शक जताया है। हालांकि, एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने पत्रकारों को बताया कि हत्या को परिवार के किसी करीबी परिचित ने ही अंजाम दिया होगा।

गौरतलब है कि, दो महीने पहले ही उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की 38 वर्षीय पहली महिला अध्यक्ष दरवेश यादव की आगरा अदालत परिसर में एक साथी वकील ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और बाद में खुद को भी गोली मार ली थी।

 

Created On :   6 Aug 2019 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story