भारत में महिलाओं की स्थिति पर सर्वे रिपोर्ट का आज लोकापर्ण करेंगे राज्यपाल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
भारत में महिलाओं की स्थिति पर सर्वे रिपोर्ट का आज लोकापर्ण करेंगे राज्यपाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महिलाओं पर हुए एक बड़े सर्वे की रिपोर्ट का लोकार्पण गुरुवार 10 अक्टूबर को किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी और नीति आयोग की बिंदू डालमिया शामिल होंगे। वहीं शुक्रवार 11 अक्टूबर को देश के गृहमंत्री अमित शाह नागपुर पहुंचेंगे और विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

शाम 5.30 बजे कार्यक्रम
दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केन्द्र द्वारा देशभर में महिलाओं की स्थिति पर एक बड़ा सर्वे किया गया है। सर्वे की रिपोर्ट स्टेट्स ऑफ वुमन इन इंडिया (भारत में महिलाओं की स्थिति) का लोकार्पण गुरुवार शाम 5.30 बजे महाराजबाग चौक स्थित राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विश्वविद्यालय नागपुर के दीक्षांत सभागृह में किया जाएगा। दृष्टि की अध्यक्ष गीता गोखले, सचिव डॉ. अंजलि देशपांडे व प्रकल्प संचालक डॉ. मनीषा कोठेकर हैं।

Created On :   10 Oct 2019 3:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story