पलंग के नीचे रखें ये 5 खास चीजें, कम होगा ग्रहों का अशुभ प्रभाव

पलंग के नीचे रखें ये 5 खास चीजें, कम होगा ग्रहों का अशुभ प्रभाव

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक व्यक्ति क जीवन में ग्रहों के अलग-अलग प्रभाव देखने मिलते हैं। इन्हीं के अनुसार उसके जीवन में अच्छा और बुरा घटित होता है, लेकिन ग्रहों की बदली दशा के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय भी हैं, जिन्हें करने ने राहत प्राप्त होती है। यदि इन ग्रह से संबंधित चीजें पलंग के नीचे रख दी जाएं तो निश्चित रूप से जीवन में कष्टों में कमी आती है और उसका लाभ प्राप्त होता है...


 
-यदि कुंडली में सूर्य बुरा प्रभाव डाल रहा है तो पलंग के नीचे तांबे के बर्तन में पानी रख सकते हैं। सिराहने या तकिए के नीचे लाल चंदन रखकर भी इसे कम किया जा सकता है। 

 

-चंद्र ग्रह का प्रभाव अशुभ बना हुआ है और जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो पलंग के नीचे चांदी के बर्तन में पानी या कुछ आभूषण रखकर इन्हें कम किया जा सकता है। 

 

-मंगल ग्रह के अशुभ प्रभााव से राहत पाने के लिए पलंग के नीचे कांसे के बर्तन में पानी रखने से निश्चित ही लाभ होगा। अन्य की तुलना में मंगल ग्रह सर्वाधिक पीड़ादायी बताया गया है।

  
-बुध व के अशुभ प्रभाव के लिए तकिए के नीचे सोने का आभूषण और गुरू का अशुभ प्रभाव कम करने के लिए हल्दी की गांठ तकिए के नीचे रखें। इसे पीले कपड़े में बांधें उसके बाद ही तकिए के नीचे रखें।

 

-पलंग के नीचे चांदी के बर्तन में पानी रखने से शुक्र का प्रभाव कम होता है। तकिए के नीचे चांदी की मछली बनवाकर रखी जा सकती है।

 

ग्रह के अनुसार ही करें उपाय

प्रत्येक ग्रह का प्रभाव व्यक्ति पर नक्षत्रों के अनुसार भी होता है। इसका असर भी अलग-अलग तरह से ही प्रत्येक पर नजर आता है। यदि कोई ग्रह ज्यादा पीड़ा पहुंचा रहा है तो उस ग्रह से संबंधित ही उपाय करें। इससे राहत का अनुभव होगा।

Created On :   8 Dec 2017 4:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story