Redmi Note 8 को शानदार रिस्पॉन्स, एक माह में बिकी 1 मिलियन यूनिट्स

Great response to Redmi Note 8, 1 million units sold in a month
Redmi Note 8 को शानदार रिस्पॉन्स, एक माह में बिकी 1 मिलियन यूनिट्स
Redmi Note 8 को शानदार रिस्पॉन्स, एक माह में बिकी 1 मिलियन यूनिट्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi ने भारतीय बाजार में पिछले महीने दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को लॉन्च किया था। जिन्हें यूजर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, लॉन्च के एक महीने के अंदर ही इनकी एक मिलियन यूनिट्स सेल हो चुकी हैं। हाल ही में कंपनी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है।

Xiaomi के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने ट्वीटर पर बताया कि,  एक महीने के भीतर Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro के एक मिलियन यूनिट्स सेल हुए हैं। इस पोस्ट में यह फोन के खास फीचर्स के बारे में जानकारी भी दी गई है। जिसमें लिखा है, कि यह 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। वहीं इसमें सुपर फास्ट G90T प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसके अलावा यह भारत का पहला Alexa phone है। 

कीमत 
Redmi Note 8 प्रो की कीमत 14,999 रुपए होती है। यह कीमत इसके 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इस फोन के 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। जबकि इसके 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए है।  

वहीं Redmi Note 8 के 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। वहीं इस फोन के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी गई है। 

स्पेसिफिकेशन्स Redmi Note 8
Redmi Note 8 में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन टु बॉडी रेश्यो 90% है। पावर के लिए इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है, यह बैटरी भी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

फोटाग्राफी के लिए इस फोन में दिए गए क्वॉड कैमरा में पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा दूसरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा 2 मेगापिक्सल जबकि चौथा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdrgaon 665 प्रोसेसर दिया गया है। सुरक्षा के लिए इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Redmi Note 8 Pro
इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच डिस्प्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन टु बॉडी रेश्यो 91.5% है। पावर के लिए इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड कैमरा है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Redmi Note 8 Pro में MediaTek G90t चिपसेट दिया गया है जो गेमिंग के लिए खास है। सुरक्षा के लिए इस फोन में भी रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Created On :   26 Nov 2019 10:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story