बारात पहुंचते ही मोटरबाइक की मांग पर अड़ा दूल्हा, दुल्हन ने दर्ज कराया FIR

groom  demand the motor bike before marraige ceremony in umaria
बारात पहुंचते ही मोटरबाइक की मांग पर अड़ा दूल्हा, दुल्हन ने दर्ज कराया FIR
बारात पहुंचते ही मोटरबाइक की मांग पर अड़ा दूल्हा, दुल्हन ने दर्ज कराया FIR

डिजिटल डेस्क, उमरिया। नौरोजाबाद के देवगवां में लड़की पक्ष ने लालची दूल्हे और उसके धोखेबाज परिजनों को सबक सिखाते हुए शादी के मंडप से बारात लौटा दी। दहेज में मोटरबाइक व सोने की मांग पर अड़े दूल्हे को समझाइश की सारी कोशिशे नाकाम होने पर यह साहसी कदम उठाया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मोर्चा सम्भालते हुए दहेज लोभी दूल्हे व उसके भाई के खिलाफ  दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर मामले को न्यायालय पेश किया है। 

पुलिस जानकार अनुसार वीरेन्द्र सिंह पिता भूपदेव निवासी खडग़वां जिला कोरिया(छत्तीसगढ़) की शादी नौरोजाबाद देवगवां में एक लड़की से सालभर पहले लगी थी। दोनो पक्ष में बात पक्की होने के बाद 19 अप्रैल को वीरेन्द्र सिंह बारात लेकर आए। गुरुवार-शुक्रवार को बारात पहुंचने पर द्वार पूजा के दौरान दुल्हा व उसका भाई ईश्वर सिंह दहेज में मोटर बाइक व सोना चांदी की मांग करने लगे। अचानक उनकी मांग सुनकर आर्थिक रूप से कमजोर लड़की पक्ष ने अपनी असमर्थता जता दी। तभी आरोपीगण बारात वापस ले जाने लगे। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस अमले को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुल्हा व उसके भाई ईश्वर सिंह के विरुद्ध 294, 500 ताहि व 3/4 दहेज प्रतिरोध अधिनियम 1961 का अपराध दर्ज किया है। 

बहुत गिड़गिड़ाए नहीं सुनी 
जांच के दौरान बताया गया पीडि़त लड़की पक्ष आर्थिक रूप से कमजोर था। खेती किसानी कर वे लोग अपना परिवार चला रहे थे। शादी सालभर पहले लगी थी। इस बीच अचानक से मण्डप के नीचे दहेज मांग शुरू हो गई। दूल्हे व उसके परिजन बिना मोटरबाइक फेरे के लिए तैयार नहीं थे। बारात वापसी के पहले काफी समझाईश दी गई जब बात नहीं बनी तो पुलिस पहुंची और आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। आखिरकार शादी नहीं हुई और बारात को वापस लौटना पड़ गया। इस संबंध में थाना प्रभारी आरबी सोनी का कहना था हमे शिकायत मिली थी कि आरोपी लड़के पक्ष द्वारा दहेज की मांग पर बारात लौटाई जा रही है। मौके पर जांच के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

 

Created On :   23 April 2018 8:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story