GST की आय बढ़ी पर हिसाब रखने वाले लेखापालों के 64 फीसदी पद खाली  

GSTs income increased but 64 percent posts of accountants are vacant
GST की आय बढ़ी पर हिसाब रखने वाले लेखापालों के 64 फीसदी पद खाली  
GST की आय बढ़ी पर हिसाब रखने वाले लेखापालों के 64 फीसदी पद खाली  
हाईलाइट
  • GST में नागपुर समेत देश भर में मुख्य लेखा अधिकारियों के 64 फीसदी पद खाली पड़े हुए हैं।
  • महाराष्ट्र में मुख्य लेखा अधिकारियों की भारी कमी है
  • सेंट्रल GST की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सेंट्रल GST की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई, लेकिन विभाग में होनेवाली खरीदी व कर्मचारियों को दिए जानेवाले टीए व चिल्ड्रेन एज्यूकेशन अलाउंस का हिसाब रखने के लिए मुख्य लेखा अधिकारियों की भारी कमी है। GST में नागपुर समेत देश भर में मुख्य लेखा अधिकारियों के 64 फीसदी पद खाली पड़े हुए है। मुख्य लेखा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों को लेकर सरकार की भारी लापरवाही इसमें झलकती है। नियुक्ति पर कोई रुकावट या स्थगन नहीं होने के बावजूद सरकार ने पिछले की सालों से इन पदों के लिए भर्ती नहीं ली। 

जीेसटी लागू होने के बाद से सेंट्रल एक्साइज एण्ड कस्टम का काम काफी बढ़ गया है। जिन हजारों चीजों पर पहले GST नहीं लगता था, अब खान-पान की चीजे छोड़कर लगभग सभी चीजों पर GST लगता है। GST लगने के बाद विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी होने का दावा सरकार कर चुकी है। सेंट्रल GST नागपुर में मुख्य लेखा अधिकारी के 5 पद मंजूर है। नागपुर समेत देश भर में मुख्य लेखा अधिकारी के 348 पद मंजूर हैं। नागपुर में 5 में 4 पद खाली पड़े हुए है। नागपुर समेत देश भर में मुख्य लेखा अधिकारी के 64 फीसदी यानी 213 पद सालों से खाली पड़े हुए है। इन पदों को भरने के लिए कोई तकनीकी या प्रशासनिक रुकावट या स्थनग नहीं है। बावजूद इसके हिसाब- किताब रखनेवाले इन महत्वपूर्ण पदों को भरने में सरकार की उदासीनता सामने आई है। 

लेखा अधिकारी का काम

सेंट्रल जीेएसटी में लेखा अधिकारी के पद पदोन्नति के साथ ही यूपीएससी के माध्यम से भी भरे जाते है। विभाग में होनेवाली खरीदी का हिसाब रखना, भुगतान का हिसाब रखना, कर्मचारियों को दिए जानेवाले ट्रैवलिंग अलाउंस (टीए) का लेखा जोखा रखना, मेडिकल अलाउंस, कर्मचारियों के बच्चों को दिया जानेवाले शिक्षा भत्ता, पेंशन का निर्धारण करना लेखा अधिकारी का काम है। हिसाब अपडेट ररखने से आर्थिक मामलों में पारदर्शिता होती है। लेखा अधिकारी का काम निधि से संबंधित होता है। निधि का दुरुपयोग न हो इसका विशेष ख्याल लेखा अधिकारियों को रखना पड़ता है। 

विभागीय पदोन्नति कमेटी को प्रस्ताव दिया 

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अवर सचिव एम. के. गुप्ता ने जानकारी दी कि GST एवं कस्टम में देश भर में मुख्य लेखा अधिकारी के कुल 348 पद है, जिनमें से 213 पद खाली प़ड़े हैं। पद भर्ती के लिए किसीप्रकार का स्थगन नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्य लेखा अधिकारी के पद पर पदोन्नति देने के संबंध में विभागीय पदोन्नति कमेटी को प्रस्ताव दिया गया है।

यह गंभीर मामला है

एसटी वेल्फेयर आर्गानायजेशन के संजय थुल का कहना है कि GST के काम का दायरा काफी बढ़ गया है। मुख्य लेखा अधिकारी की भूमिका व जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण होती है। नागपुर समेत देश भर में 64 फीसदी पद खाली रहना बेहद गंभीर बात है। लेखा अधिकारी हिसाब व निधि से संबंधित मामले देखते है। खरीदी, टीए, मेडिकल अलाउंस, मेडिकल बिल समेत पेंशन निर्धारण के मामलों पर इसका असर होता है। सरकार ने फौरन इस पर ध्यान देना चाहिए। 

Created On :   26 Oct 2018 4:35 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story