YEAR ENDER 2018: किसी की पलकें तो किसी के पैर बड़े, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2018 की लिस्ट

Guinness Book of World Records List of 2018, 18 People Created
YEAR ENDER 2018: किसी की पलकें तो किसी के पैर बड़े, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2018 की लिस्ट
YEAR ENDER 2018: किसी की पलकें तो किसी के पैर बड़े, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2018 की लिस्ट
हाईलाइट
  • रिकॉर्ड बनाने के लिए बरसों कढ़ी मेहनत करते हैं
  • प्रैक्टिस करते हैं
  • कई तरह के त्याग करते हैं
  • साल 2018 के कुछ अजीबो-गरीब किस्म के वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

डिजिटल डेस्क। जैसा कि आप देख रहें हैं कि साल का आखिरी महीना चल रहा है और नया साल आने के लिए अपनी बांह फैला रहा है, इससे पहले कि साल ख़त्म हो 2018 के कुछ अजीबो-गरीब किस्म के वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं जो गिनीज बुक की लिस्ट में शामिल हुए हैं। कई लोग गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए ना जाने क्या कुछ नहीं करते। रिकॉर्ड बनाने के लिए बरसों मेहनत करते हैं, प्रैक्टिस करते हैं, कई तरह के त्याग करते हैं और फिर जब वो रिकॉर्ड बना लेते हैं, तो एकाएक दुनियाभर में फेमस हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रिकॉर्ड्स के बारे में बता रहे है जिन्हें दुनिया भर के अलग-अलग देशों में बनाया गया है।

 

सबसे लंबी हैं इनकी पलकें 

 

चीन की महिला यू जियांक्सिया के नाम सबसे लंबी पलकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यू जियांक्सिया की ऊपरी बांई पलक 12.40 सेंटीमीटर नापी गई थी। वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने के बाद पिछले 14 महीनों में उनकी पलक की लंबाई और बड गई है।

 

सबसे लंबे पैर

पेंज़ा की एकाटेरिना लिजिना की लंबाई 6 फीट 8.77 इंच है। वह दुनिया की सबसे लंबी प्रोफेशनल मॉडल है। उनके बाएं पैर की लंबाई 52.2 इंच और दाएं पैर की लंबाई 52 इंच है। उनके नाम दुनिया के सबसे लंबे पैरों का रिकॉर्ड है।

 

सबसे भारी साइकिल

बेल्जियम के इंजीनियर जेफ पीर्टस ने दुनिया की सबसे भारी साइकिल बनाई है। बताया गया है कि इस साइकिल का वज़न 860 किलो है। 

सबसे बूढ़े बॉडीबिल्डर

 

जिम एरिंगटन ने दुनिया के सबसे बूढ़े बॉडीबिल्डर का खिताब 2013 में ही हासिल कर लिया था। जिम तब 83 साल के थे। इस साल उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

सबसे जल्दी क्यूब सॉल्व करना

 

ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले स्टूडेंट फैलिक्स जैमडेग के पास महज 4.73 सेकेंड में रुबिक क्यूब सॉल्व करने का रिकॉर्ड दर्ज है। 

सबसे जल्दी बैलून फुलाने का रिकॉर्ड

 

हंटर इवान के पास एक घंटे में सबसे जल्दी बैलून फुलाने का रिकॉर्ड है। इवान ने एक घंटे में 910 बैलून फुलाए थे।

सबसे लंबे नाखून

 

अमेरिका के टेक्‍सास की रहने वाली अयाना विलियम्‍स के नाम सबसे लंबे नाखून रखने का रिकॉर्ड है। उनके नाखूनों की लंबाई 8 फीट 10.9 इंच है। अयाना पिछले 20 सालों से अपने नाखून बढ़ा रही हैं।

सबसे छोटे कद वाला शादी-शुदा जोड़ा

पॉलो गैबरियल और सिल्वा बारॉस के नाम दुनिया की सबसे छोटी जोड़ी का रिकॉर्ड है। दोनों की लंबाई 181.41 सेंटीमीटर है।

 सबसे लंबी पूंछ वाली बिल्ली

 

साइगनस के नाम सबसे लंबी पूंछ वाली पालतू बिल्ली का गिनीज रिकॉर्ड है। साइगनस के पूंछ की लंबाई 44.66 सेंटीमीटर है।

 

Created On :   25 Dec 2018 12:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story