रिकॉर्ड के लिए 245 लोगों ने एक साथ लगाई ब्रिज से छलांग, VIDEO VIRAL

Guinness world record made by 245 people at Hortolandia Brazil
रिकॉर्ड के लिए 245 लोगों ने एक साथ लगाई ब्रिज से छलांग, VIDEO VIRAL
रिकॉर्ड के लिए 245 लोगों ने एक साथ लगाई ब्रिज से छलांग, VIDEO VIRAL

डिजिटल डेस्क, साओ पाउलो। दुनिया में अनोखे कारनामे करने वालों की कभी कमी नही रही और बात जब रिकाॅर्ड बनाने की हो तो फिर कैसे पीछे रहा जा सकता है। जी हां, रिकाॅर्ड बनाने के चक्कर में 245 लोगों ने अपनी जान हथेली पर रखकर नदी में छलांग लगा दी। एक पल के लिए अनहोनी की आशंका से देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। 

 

महिलाएं भी रहीं शामिल 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं ब्राजील साओ पाउलो के हॉर्टोलांडिया (Hortolandia) की, जहां एक ब्रिज से 245 लोगों ने जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं ने एक साथ छलांग लगाई और नदी में गिरने से पहले ही झूलने लगे। इनका नाम अब Guinness World Record  में दर्ज हो गया है। इसे दुनिया में अपनी तरह का एक अनोखा कारनामा माना जा रहा है। अब ये वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके लाइक्स भी लगातार बढ़ रहे हैं।

रिकॉर्ड के लिए 245 लोगों ने एक साथ लगाई ब्रिज से छलांग, VIDEO VIRAL

एक साथ छलांग लगाने कहा

बताया जा रहा है कि ब्राजील के हॉर्टोलांडिया (Hortolandia) में 98 फीट ऊंचे पुल पर 245 लोग एक साथ खड़े हुए। इन सभी लोगों को एक साथ एक रस्सी से बांध दिया गया था। इनकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम भी किए गए थे। वहीं सभी को अपनी तरफ से भी सुरक्षित रहने के लिए कहा गया था। इसके बाद सभी ने एक साथ सभी को पुल से छलांग लगाने के लिए कहा गया, लेकिन सभी तैयारियों के बावजूद जब ये नीचे कूदे तो देखने वालों ने अपना दिल थाम लिया। हालांकि इनका ये कारनामा कुछ मिनट बाद WORLD रिकाॅर्ड बनकर सामने आया।

रिकॉर्ड के लिए 245 लोगों ने एक साथ लगाई ब्रिज से छलांग, VIDEO VIRAL

ब्रेक किया पहला रिकाॅर्ड

इस ग्रुप ने 2016 में बने उस रिकाॅर्ड को ब्रेक कर दिया जो 149 लोगों के साथ बनाया गया था। इस रिकाॅर्ड में 149 लोगों ने एक साथ पुल से छलांग लगाई थी। कहा जा रहा है कि ब्राजील में इस तरह के आयोजन नयी बात नही है। पहले भी यहां लोग इस तरह की चीजें सीख चुके हैं। इस तरह के खेल में प्रतिभागी को नायलाॅन की रस्सी से बांधा जाता है फिर उसे कूदने की ट्रेनिंग दी जाती है। 

रिकॉर्ड के लिए 245 लोगों ने एक साथ लगाई ब्रिज से छलांग, VIDEO VIRAL

Created On :   24 Oct 2017 6:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story