गुजरात: लोक संगीत कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल 

गुजरात: लोक संगीत कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल 

डिजिटल डेस्क, गुजरात। गुजरात के आणंद में एक लोक संगीत कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कुछ लोग कार्यक्रम के दौरान लगातार फायरिंग करते हुए दिखाई दो रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों शख्स कांग्रेस विधायक के बेटे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
 


कांग्रेस MLA के बेटे हैं दोनों आरोपी

ये वीडियो एक संगीत कार्यक्रम का है, जिसमें दो युवक करीब 15 मिनट तक फायरिंग करते रहे। वीडियो के आधार पर दोनों युवक आणंद से कांग्रेस विधायक कांतिभाई सोढ़ा परमार के बेटे महेंद्रभाई सोढ़ा और रंजीतभाई सोढ़ा बताए जा रहे हैं। जिनके खिलाफ पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस वीडियो में उनके साथ कई और अज्ञात लोग भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि यह जश्न के दौरान की जाने वाली फायरिंग प्रतीत हो रही है।
 

 



तीन दिन पुराना है वीडियो

यह विडियो तीन दिन पहले बनाया हुआ बताया जा रहा है। जब क्षत्रिय समाज नाम के संगठन ने एक पारंपरिक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया था।  वहीं पुलिस अधिकारी एन के चौहान ने बताया, कि ‘हमने विडियो के आधार पर सोढ़ा भाइयों और छह अन्य के साथ कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है।’

हर्ष फायरिंग के दौरान पहले भी हो चुके हैं हादसे

गौरतलब है कि पूरे देशभर से इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें हर्ष फायर के दौरान बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कई बार लोगों को जान तक गंवानी पड़ जाती है। गौरतलब के कई जगहों पर हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंद लगाया गया है उसके बाद भी लोग अपनी प्रतिष्ठा के नाम पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर करते हैं और आस-पास के ललोगों की जान को खतरे में डालते हैं। 

Created On :   14 May 2018 6:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story