Exit Poll : गुजरात में फिर BJP, कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा

Exit Poll : गुजरात में फिर BJP, कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा

डिजिटल डेस्क, सूरत। गुजरात प्रदेश चुनाव 2017 में देश भर की नजरे टिकी हुईं है। बीजेपी और कांग्रेस के लिए गुजरात चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए दिशा और दशा दोनों तय करने वाला बताया जा रहा है। गुजरात में गुरूवार को हुए दूसरे चरण के चुनाव के बाद एग्जिट पोल आ गए हैं। इन एग्जिट पोल के नतीजों को देखकर लग रहा है कि अभी देश में मोदी लहर है। कांग्रेस ने नोटबंदी और GST लागू होने के बाद हुई जनता को परेशानी का मुद्दा बता कर चुनाव लड़ा था लेकिन एग्जिट पोल में दिख रहा है कि जनता अभी भी मोदी पर विश्वास कर रही हैं।  सभी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। 2012 की तुलना में कांग्रेस बेहतर प्द
 

 न्यूज-24- टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल

न्यूज-24- टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में बीजेपी को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 124 से 146, कांग्रेस को 36 से 58 वहीं अन्य को 0 से 3 सीटें मिलती दिख रहीं हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 99 से 113 और कांग्रेस को 68 से 82 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को बीजेपी- 47 कांग्रेस- 42 और अन्य- 11 मिलता दिख रहा है। 

रिपब्लिक- सी वोटर 

रिपब्लिक- सी वोटर एग्जिट पोल में बीजेपी को 115 सीटें और कांग्रेस को 65, अन्य को 2 सीटें मिलती दिख रहीं हैं। एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है।

ABP- CDCS एग्जिट पोल

ABP- CDCS के एग्जिट पोल में बीजेपी को बड़ी बढ़त देखने को मिल रही है। ABP- CDCS के अनुसार बीजेपी को 117 और कांग्रेस को 64 वहीं अन्य को 1 सीट मिलती दिख रही है। वहीं वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को बीजेपी- 49 कांग्रेस- 41 और अन्य- 10 मिलता दिख रहा है। 

बता दें कि 2012 के चुनाव नतीजों की बात करें तो बीजेपी को 115 सीटें कांग्रेस को 61 सीटें और अन्य को 16 सीटें मिली थी। पिछले चुनाव के नतीजों और इस साल के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को मामूली बढ़त मिलती दिख रही है।
 

Created On :   14 Dec 2017 12:55 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story