नेहरू जिद न करते तो जिन्ना होते पहले PM, BJP प्रत्याशी डामोर का विवादित बयान

Gumansingh Damor, BJP candidate LS seat said, Jinnah could have been better pm then Nehru
नेहरू जिद न करते तो जिन्ना होते पहले PM, BJP प्रत्याशी डामोर का विवादित बयान
नेहरू जिद न करते तो जिन्ना होते पहले PM, BJP प्रत्याशी डामोर का विवादित बयान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की रतलाम-झाबुआ सीट से लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ने एक विवादित बयान दे दिया है। भाजपा उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर ने कहा कि आजादी के समय यदि नेहरू जिद नहीं करते तो देश के टुकड़े-टुकड़े नहीं होते। मोहम्मद अली जिन्ना एक वकील और विद्वान व्यक्ति थे। यदि उस वक्त जिन्नाह को हमारा प्रधानमंत्री बना दिया गया होता तो देश के टुकड़े नहीं होते। डामोर के बयान पर हंगामा हो रहा है।

रतलाम-झाबुआ सीट पर 19 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, गुमान सिंह डामोर ने मध्य प्रदेश में कुछ समय पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत सिंह भूरिया को 10 हजार वोट से हराया था। लोकसभा चुनाव में उनका मुकाबला विक्रांत के पिता कांतिलाल भूरिया से है।

 

 

 

 

Created On :   11 May 2019 2:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story