राम रहीम जासूसी गतिविधियों में संलिप्त था !

Gurmeet Ram Rahim may be involved in activities of espionage
राम रहीम जासूसी गतिविधियों में संलिप्त था !
राम रहीम जासूसी गतिविधियों में संलिप्त था !

डिजिटल डेस्क, सिरसा। डेरा सच्चा सौदा का बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम 2 साध्वियों के साथ दुष्कर्म का दोषी है। वो फिलहाल सिरसा की जेल में बंद है। इस बीच उसके और भी काले कारनामों की जांच चल रही है। बरसों से छिपे कई राज अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। हाल में राम रहीम के बारे में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की और से नियुक्त कोर्ट कमिश्नर ने कोर्ट को डेरे की सेनिटाइजेशन रिपोर्ट में सौंपी है। जिसमें एक हैरान करन वाला खुलासा हुआ है। कोर्ट कमिश्नर ए के एस पवार ने इस रिपोर्ट में बताया कि डेरे में गैर कानूनी ओबी वैन और कई स्पाई कैमरे मिले हैं। साथ जांच में कुछ ऐसी चींजे सामने आई है जो कि राम रहीम के जसूसी गतिविधियों में शामिल होने की तरफ इशारा करती है। 
रिपोर्ट के मुताबिक गुरमीत राम रहीम जासूसी की गतिविधियों में शामिल हो सकता है। डेरा से एक नहीं बल्कि कई स्पाई कैमरे मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने जो 92 पेन ड्राइव और 65 हार्ड डिस्क बरामद किए। साथ ही डेरे की सेनिटाइजेशन ड्राइव के दौरान भी 68 हार्ड डिस्क और 11 पेन ड्राइव बरामद किए गए है।

सूत्रों की मानें तो इन हार्ड डिस्क्स में जासूसी या स्टिंग के वीडियो मौजूद हो सकते हैं। आशंका ये भी है कि खुद को देशभक्त कहने वाला गुरमीत राम रहीम कहीं देश की सुरक्षा को खतरे में तो नहीं डालने वाला था। इस बात की पुष्टि फिलहाल पुख्ता तौरपर नहीं हो पाई है, लेकिन जो भी सबूत अब तक हाथ लगे वो राम रहीम के जासूसी गतिविधियों में शामिल होने की ओर इशारा कर रहे हैं। पेन ड्राइव्स और हार्ड डिस्क्स को जाँचने के बाद राम रहीम की जासूसी तस्वीर और साफ हो जाएगी। पेन ड्राइव्स और हार्ड डिस्क्स फिलहाल कोर्ट के आदेशों के चलते सील कर दी गई है। 

                                Related image

क्या-क्या मिला?

7 सितंबर से 9 सितंबर के बीच तीन दिन तक चली सेनिटाइजेशन ड्राइव के दौरान कोर्ट कमिश्नर और उनकी मदद कर रहे पुलिस अधिकारियों को डेरे से कुल 29 मोबाइल फोन मिले थे जिनमें से एक फोन को नष्ट करने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा पांच जासूसी कैमरे, एक ओबी वेन, 166 सीडीज, 256 बांस की लाठियां, 166 सीडी, 17 लैपटॉप, 9 कंप्यूटर के अलावा डेरा के अवैध स्किन बैंक से मानव त्वचा से भरे 19 प्लास्टिक के जार मिले हैं जिनको सील किया गया था। 

डेरे की चेयरपर्सन विपासना ने जेल मेंकी राम रहीम से मुलाकात

                                 Related image

राम रहीम से सोमवार को मुलाकात करने के लिए डेरे की चेयरपर्सन विपासना पहली बार सुनारिया जेल पहुंची। उसके साथ राम रहीम का बेटा, बेटी और दामाद भी थे। बताया जाता है कि डेरे के संचालक को लेकर गुरमीत से चेयरपर्सन और परिवार के सदस्यों ने चर्चा की। राम रहीम के साथ ये मुलाकात खास मानी जा रही है क्योंकि डेरे की चेयरपर्सन पहली बार उससे मिलने जेल पहुंची हैं।

राम रहीम का बेटा जसमीत, बेटी अमरप्रीत औ दामाद रूह-ए-मीत भी गाड़ी में उनके साथ थे। जेल प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने बारी-बारी से गुरमीत राम रहीम से मुलाकात की। बताया जाता है कि डेरे की चेयरपर्सन विपासना ने सबसे ज्यादा समय से गुरमीत से बातचीत की। सूत्रों का कहना है कि डेरे के संचालक को लेकर चल रहे संशय को खत्म करने के लिए उत्तराधिकारी बनाने पर भी गुरमीत से चर्चा की। ये भी कहा जा रहा है कि बेटे जसमीत को ही उत्तराधिकारी बनाया जा रहा है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं परिवार के सदस्यों के डेरे में दखल को लेकर भी चेयरपर्सन से गुरमीत ने बातचीत की है। 

 

Created On :   21 Nov 2017 3:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story