अमरावती में 18.26 लाख का गुटखा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरावती में 18.26 लाख का गुटखा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
अमरावती में 18.26 लाख का गुटखा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। चांदनी चौंक स्थित केजीएन ट्रेडर्स नामक दुकान और गोदाम पर बुधवार दोपहर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान 18 लाख 26 हजार 40 रुपए का गुटखा जब्त किया गया। इस कार्रवाई में आरोपी मोहम्मद बिलाल मो. याकूब रहवासी हबीब नगर और मोहसीन खान मोबीन खान रहवासी पैराडाईज कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। 

गुप्त जानकारी के आधार पर मारा छापा 
बुधवार सुबह डीसीपी चिन्मय पंडित ने गुप्त जानकारी के आधार पर केजीएन ट्रेडर्स में छापामार कार्रवाई की। उस समय दुकान के पीछे के गोदाम में कुल 5 लाख 25 हजार रुपयों का गुटखा पुलिस ने जब्त किया। इसके अलावा अार्शद कॉलोनी में भी छापामार कार्रवाई की गई। तो मोहसीन खान मोबीन खान के गोदाम से कुल 12 लाख 96 हजार रुपयों का गुटखा जब्त किया है। 

किराए के गोदाम में रखा था गुटखा 
पुलिस ने बताया कि यह सभी गुटखा मोहम्मद बिलाल का है। उसने किराए से मोहसीन खान के गोदाम में गुटखा रखा था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने अन्न व औषधि विभाग के अधिकारियों को घटनास्थल बुलाकर कार्रवाई की।

Created On :   9 May 2018 2:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story