गुरु का तुला राशि में मार्गी होना क्या डालेगा बाकी राशियों पर असर

Guru in the way of Libra, what its will affect on the other zodiac signs
गुरु का तुला राशि में मार्गी होना क्या डालेगा बाकी राशियों पर असर
गुरु का तुला राशि में मार्गी होना क्या डालेगा बाकी राशियों पर असर


डिजिटल डेस्क । वर्तमान में देवगुरू बृहस्पति तुला राशि में वक्री चल रहे हैं जो 10 जुलाई 2018 को तुला राशि में 22:32 पर मार्गी होकर गोचर करेंगे और गुरू 11 अक्टूबर 2018 को वृश्चिक राशि में 19:19 मिनट पर प्रवेश करेंगे।

 

जानिए गुरु देव का मार्गी होने का प्रभाव और परिणाम :

 
देवगुरु का मार्गी होना उथल-पुथल भी ला सकता है। खाद्य पदार्थ के भावों में तेजी-मंदी बनी रहेगी। राजनीतिक परिवर्तन भी होंगे। ये चाल परिवर्तन शिक्षा के क्षेत्र में कुछ विपरीत प्रभाव डाल सकता है। 

ज्योतिष के अनुसार गुरु से ज्ञान मिलता है, जब गुरु वक्री होता है तो बुद्धिजीवी पर थोड़ा विपरीत प्रभाव डालता है। बृहस्पति के मार्गी होते ही समस्त राशियों के जातक अनेक मामलों में राहत का अनुभव करेंगें। कुछ राशियों के लिए तो ये भाग्योदयकारक भी रहेगा। विशेषकर व्यापारियों, कृषि कारोबारियों का आर्थिक मार्ग खूब प्रशस्त होगा, जबकि जिन लोगों के विवाह में बाधा आ रही थी उनके रास्ते भी अब खुलने वाले हैं।

 

मेष के लिए इमेज परिणाम

 

मेष: 

मेष राशि वालों के कार्यों में अब तक चली आ रही बाधाएं समाप्त होने जा रही है। बृहस्पति के मार्गी होते ही अटके कार्यों में तेजी आएगी। फंसा हुआ धन आने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को प्रमोशन, स्थान परिवर्तन होगा। दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। विशेषकर जो लोग विवाह विच्छेद जैसे मामलों से जूझ रहे हैं, संभव है उनका विवाह सुरक्षित हो सकता है।

 

वृषभ: के लिए इमेज परिणाम

 

वृषभ: 

वृषभ राशि वालों के लिए बृहस्पति का मार्गी होना कार्यक्षेत्र में प्रगति प्रदान करने का सूचक है। व्यापारियों को नए अनुबंध मिलेंगे। व्यापार विस्तार करेंगे। जो लोग नौकरी में हैं उन लोगों का अधिकारी वर्ग से चले आ रहे मतभेद दूर होंगे और आप तरक्की की राह पर अग्रसर होंगे। किसी कार्य को लेकर नियोजित रणनीति बना रखी है तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह की बाधा दूर होगी।

 

मिथुन राशि: के लिए इमेज परिणाम

 

मिथुन: 

मिथुन राशि वाले लोग लंबे समय से नया कारोबार प्रारंभ करना चाह रहे हैं, लेकिन कोई न कोई बाधा आ रही है तो अब खुश होने का समय आ गया है। बाधाएं दूर होंगी और आपने जैसी योजना बना रखी है, उसी के अनुसार काम होगा। आर्थिक संकट भी समाप्त होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों से जुड़े जातकों को अपने क्षेत्र में नई ऊंचाई प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति के योग है।

 

कर्क:  के लिए इमेज परिणाम

 

कर्क: 

बृहस्पति का मार्गी होना कर्क राशि के जातकों के लिए भाग्योदय लेकर आ रहा है। भूमि, भवन, संपत्ति संबंर्धी कार्यों में रुकावट समाप्त होगी। वाहन खरीदने का योग है। कर्क राशि वालों के प्रेम संबंध परवान चढ़ेंगे और संभव है की वो विवाह सूत्र में बंध जाएं। यात्राओं से धन अर्जित करेंगे। बृहस्पति के मार्गी होते ही धार्मिक कार्यों की ओर प्रवृत्त होंगे और सामाजिक-पारिवारिक जीवन में सम्मान बढ़ेगा।

 

सिंह राशि के लिए इमेज परिणाम

 

सिंह: 

इस राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। व्यापारी वर्ग को यात्राएं अधिक करना होगी और उसी से धन अर्जित करेंगे। अविवाहितों के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मन-मस्तिष्क में सकारात्मक विचारों का प्रवाह बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। सिंह सूर्य की राशि होने से नौकरी करने वालों को उच्च पदोन्नति के योग बनेंगे।

 

 

कन्या:  के लिए इमेज परिणाम

 

 

कन्या: 

कन्या राशि के जातक जो लंबे समय से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। वे अब राहत का अनुभव करेंगे। मानसिक परेशानियों के अंत होने का समय आ गया है। आपकी अब तक की जो योजनाएं सफल नहीं हो पाई हैं वे अब धरातल पर उतरेंगी और आपको धन संचित करने में सहायता करेंगी। संबंधों की और से भी समय अच्छा आने वाला है। पारिवारिक जीवन में आपके निर्णय को सराहा जाएगा।

 

तुला:  के लिए इमेज परिणाम

 

तुला: 

इस राशि वालों के लिए बृहस्पति का मार्गी होना कई शुभ संकेत लेकर आ रहा है। अवसरों का लाभ उठाने का अवसर आएगा। अपना धनकोष बढ़ाने के कई अवसर आएंगे किन्तु आपको उन्हें परखना होगा की वो क्या और कौन से अवसर है। बस इस बात का ध्यान रखें कि धन का अपव्यय न हों, वरना ऋण (कर्ज) लेना पड़ सकता है। संबंध सुधारने का समय है, अपना घमंड त्यागकर टूटे रिश्ते जोड़ने का प्रयास करेंगे तो लाभ होगा।

 

 

वृश्चिक:  के लिए इमेज परिणाम

 

वृश्चिक: 

संपत्ति संबंधी कार्य करने के लिए वृश्चिक राशि वालों का शुभ समय 11 जुलाई से प्रारंभ होगा। भूमि, संपत्ति खरीदेंगे। मकान का पुनर्निर्माण करवाएंगे। चार पहिया वाहन खरीदने के योग हैं। दांपत्य जीवन की उलझनें समाप्त होंगी और प्रेम में वृद्धि होगी। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए भी समय संबंधों को नए आयाम देने का है। विवाह बंधन में बंध सकते हैं। जिन लोगों को संतान नहीं हैं और प्रयास कर रहे हे वो सफल हो सकते हे और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

 

धनु:  के लिए इमेज परिणाम

 

धनु: 

उलझनें समाप्त होने का समय आ रहा है। मानसिक और आर्थिक संकट से जूझ रहे धनु राशि के जातक बृहस्पति के मार्गी होते ही संकटों से उबरेंगे। धनागम अच्छा होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग व्यापार विस्तार करेंगे। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा। नकारात्मक विचार वाले लोगों से दूर रहने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।

 

 

मकर राशि: के लिए इमेज परिणाम

 

मकर: 

शनि प्रधान राशि मकर वालों के लिए बृहस्पति का मार्गी होना भाग्योदय कारक रहेगा। बड़ी योजना सफल होने के योग बनेंगे। धन के नए स्रोत प्राप्त होंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी और पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। मकर राशि वाले जातक यदि विदेश या किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाह रहे हैं तो योजना बनाएं 11 जुलाई के बाद सफल हो जायगी।

 

कुंभ:  के लिए इमेज परिणाम

 

कुंभ: 

कुंभ राशि के जो जातक व्यापार-व्यवसाय करते हैं किन्तु इक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा था  वे व्यापार परिवर्तन करें शुभ समय आरहा है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। अधिकारी वर्ग के सहयोग से प्रमोशन मिलेगा, वेतनवृद्धि होगी। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे युवक-युवतियों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है।

 

मीन:  के लिए इमेज परिणाम

 

मीन: 

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति ही हैं इसलिए विशेषकर विवाह कार्यों के लिए शुभ समय आ रहा है। विवाह कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। साथ ही मीन राशि के जिन लोगों का दाम्पत्य जीवन मुश्किल में पड़ा हुआ है वे राहत का अनुभव करेंगे। आर्थिक बाधाएं समाप्त होंगी और नए कार्यों की ओर प्रवृत्त होंगे। वाहन, मकान खरीदने में आ रही अड़चनें दूर होंगी। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती हे।
 

Created On :   28 Jun 2018 6:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story