गुरु का 24 दिन के लिए धनु राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर प्रभाव

Guru transit in Sagittarius for 24 days, Learn effects on zodiac
गुरु का 24 दिन के लिए धनु राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर प्रभाव
गुरु का 24 दिन के लिए धनु राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर प्रभाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरु ग्रह जातक को करियर में उन्नति, स्वास्थ्य लाभ, मजबूत आर्थिक स्थिति, विवाह एवं संतानोत्पत्ति जैसे शुभ फल में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि जन्म कुंडली में गुरु/बृहस्पति ग्रह केंद्र, त्रिकोण या उच्च का है या बलवान है तो अन्य ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं होने पर भी जातक को गंभीर परेशानियों से बचाता है। ऐसा माना जाता है कि गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से जातक के जीवन पथ में अनेक परिवर्तन होता है। 

इस बार गुरु 30 मार्च 2019, दिन शनिवार को प्रातः 8 बजकर 1 से अपनी धनु राशि में भ्रमण करेंगे और फिर गुरु धनु राशि में 9 अप्रैल से वक्री हो जाएंगे। वहीं 22 अप्रैल 2019 को वक्री अवस्था में ही वृश्चिक राशि में पुनः प्रवेश करेंगे। गुरु के गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।

मेष
आपके भाग्य वृद्धि में रूकावट आएगी। किसी भी कार्य को यह कहकर न छोड़े की यदि भाग्य होगा तो हो जाएगा। यदि ऐसा करेंगे तो असफलता हाथ लगेगी अतः कर्मयोगी बने स्वयं के कर्मो से भाग्य का निर्माण करें। धन हानि भी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय और निवेश संबंधी मामलों में नुकसान हो सकता है अतः आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धार्मिक पुस्तक पढ़ने तथा कार्यो में रूचि बढ़ेगी। तंत्र-मंत्र में विश्वास बढ़ेगा। जमीन-जयदाद की खरीद बिक्री हो सकती है। पिता से मनमुटाव हो सकता है। पत्नी के द्वारा धन लाभ हो सकता है।

वृष राशि
यदि आप विवाहित है तो पत्नी से आपके भाग्य में वृद्धि होगी साथ ही दाम्पत्य जीवन में कलह तथा मतभेद हो सकता है। जिसके परिणामस्वरूप विवाह विच्छेद तक की स्थिति उतपन्न हो सकती है। अतः कोई भी कार्य पत्नी को विश्वास में लेकर ही करें। अपने आप में संयम रखें तथा जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखे, आपको अपने कार्यो में अवश्य ही सफलता मिलेगी। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है या करने के लिए सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है थोड़ी देर से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी की सहायता से लाभ का योग बन रहा है। व्यवसाय, नौकरी तथा धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना ही सही रहेगा।

मिथुन राशि
पत्नी से झगड़ा या पत्नी के स्वास्थ्य के ऊपर खर्च करना पड़ सकता है। यदि साझेदारी में कोई कार्य कर रहे हैं तो सावधान रहें। लेन-देन को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इस समय शत्रु और विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। अतः सतर्क रहें संयम के साथ काम लें और हर मामले को आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। लिवर का कोई गंभीर रोग हो सकता है अतः स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें। आपको कठिन परिश्रम से किन्तु सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी की प्रतीक्षा कर हैं तो नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। पिता को प्रसन्नता होगी तथा नया प्रॉपर्टी भी खरीदेंगे।

कर्क राशि
आपको धन, लक्ष्मी, संतान, प्यार, बुद्धि, शेयर मार्किट, उत्पादन इत्यादि विषयों से सम्बंधित शुभ फल की प्राप्ति होगी। यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करते है तो सोच-समझकर ही करें। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष से भाग्यवृद्धि का भी योग बन रहा है। संतान का जन्म होने से परिवार में प्रसन्नता का योग बनेगा। प्रेम में मनमुटाव हो सकता है लड़ाई झगड़ा या मुकदमा भी सकता है अतः संभलकर तथा सोच समझकर कोई निर्णय करें। इस समय नौकरी में पदोन्नति एवं अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। और राजनीति से सम्बन्ध रखते है तो इक्षित परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। 

सिंह राशि
नया घर लेना चाह रहे हैं तो आपके लिए यह बहुत अच्छा समय है। यदि कोई पहले से प्रॉपर्टी है तो उसे बेच सकते हैं तथा उसका पैसा नए प्रॉपर्टी में लग सकता है। नौकरी तथा कोई प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अनुकूल समय है। इस समय आप कोई वाहन भी खरीद सकते हैं। माता को कष्ट हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहे कोई दुर्घटना घट सकती है। मित्र और रिश्तेदारों के साथ मनमुटाव हो सकता हैं अतः अपने व्यवहार में कटुता न आने से। काम में देर होने से या बंधू बांधव से मतभेद होने से मानसिक तनाव हो सकता है इसके परिणाम स्वरूप क्रोध का संचार होगा, जिससे बुद्धि का नाश होगा। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सावधनी रखें।

कन्या राशि
इस समय में आपकी भागदौड़ बढ़ जाएगी। व्यवसाय को लेकर बार-बार यात्रा करनी पड़ सकती है जिसके कारण परिवारिक जीवन में उदासीनता आ सकती है। इस समय आपको अपने व्यवसाय से लाभ तथा वयवसाय को विस्तार देने के कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने कार्य में लापरवाही ना करें अन्यथा आपका प्रमोशन रुक सकता है। कार्यस्थल पर व्यर्थ की बातों से बचें। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी आ सकती है। पैतृक सम्पति को लेकर भाइयों में मनमुटाव हो सकता है। 

तुला राशि
इस समय में धन प्राप्त करने के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस समय आप ब्याज के रूप में पैसों का संचय कर सकते हैं। अपने व्यवसाय को विस्तार देने के लिए कर्ज भी ले सकते हैं। इस समय आपका रुका हुआ धन वापस मिलने का योग बन रहा है। यदि आपने कोई जीवन बीमा करा रखा है तो बीमे की रकम मिल सकती है। इस समय आप जमीन-जायदाद की खरीद बिक्री कर सकते हैं। वाणी दोष के कारण आपस में मनमुटाव हो सकता है। इस समय लोग आपके कार्य और व्यक्तित्व की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपको प्रयासों का सुपरिणाम मिलेगा। यदि नौकरी कर रहे है तो आपको प्रमोशन व सैलरी में इंक्रीमेंट मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
इस समय आर्थिक वृद्धि का प्रबल योग बन रहा है आपके सभी रुके हुए कार्य सम्पन्न होंगे। यदि आप अविवाहित है और विवाह करना चाह रहे हैं तो आप अपना प्रयास तेज कर दीजिए निश्चित ही आपको पत्नी सुख का आनंद मिलेगा। यदि आप संतान सुख से वंचित है और संतान सुख की इच्छा रखते हैं तो अवश्य ही आपके घर में यह सुख आ सकता है। इस समय सोच समझकर ही निवेश करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले तो अच्छा रहेगा। किसी कार्य से आपको अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है। शुभ कार्यो में धन अधिक खर्च हो सकता है अतः अनियोजित खर्च से बचें। सामान्यतः आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा फिर भी अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दे तो ठीक रहेगा।

धनु राशि
इस समय यदि घूमने या धार्मिक स्थान पर जाने की इच्छा रखते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। घर या स्थान का परिवर्तन हो सकता है। यदि किराए के मकान में रह रहे है तो मकान बदल सकते हैं या अपने नये मकान में भी जा सकते हैं। इस समय आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी परेशान रह सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ने से आप परेशान रह सकतें हैं अतः बिना कारण के तनाव लेने से बचें। यदि कोई तनावपूर्ण परिस्थिति उत्पन्न हो तो अपने विवेक का परिचय दे घबराये नहीं धैर्य रखें।

मकर राशि
इस समय घर में किसी शुभ कार्य में खर्च का योग बन रहा है। इस समय व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। यदि आप पहले से कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो इस समय आप अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं और इसमें सफलता मिलने के प्रबल योग है और नौकरी और व्यापारी जातकों के लिए लाभ में कमी आ सकती है। प्यार में विवाद होने की सम्भावना है। पिता को प्रॉपर्टी का लाभ हो सकता है। पिता कोई नया प्रॉपर्टी खरीद सकते है। 

कुम्भ राशि
इस समय आपके कार्यो में आ रही रुकावट शीघ्र ही दूर हो जाएगी। आपके व्यापार और व्यवसाय में विस्तार होगा। व्यवसाय और नौकरी को लेकर आने वाली परेशान अब जल्दी ही समाप्त हो जायेगी। घर में कोई नए सदस्य जुड़ सकते हैं। यदि मकान खरीदना चाह रहे हैं तो योग बन रहा है। नई गाड़ी भी खरीद सकेंगे। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग किन्तु सावधान रहे तथा विवेक और बुद्धि का पूर्ण परिचय दें। अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना करें। कमजोर सेहत के कारण काम से अरुचि रह सकती है। पिताजी को ऋण लेना पर सकता है। उनका स्वास्थ्य भी खराब होने का योग बन रहा है। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

मीन राशि
इस समय स्वयं के कर्म से भाग्य का निर्माण करने में सक्षम होंगे। भाग्य वृद्धि के लिए यह अनुकूल समय है। आपके कार्यो में आ रही रुकावट शीघ्र ही दूर हो सकती है। आपके व्यापार और व्यवसाय में विस्तार होगा। कार्य क्षेत्र में तरक्की होगी और नए अवसर मिलेंगे। यदि नौकरी कर रहे हैं तो पदौन्नती और वेतन में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस समय में धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पैतृक धन का लाभ आपको मिल सकता है। इस समय आप परिवार तथा समाज में मान-सम्मान और यश प्राप्त कर सकते हैं।

Created On :   18 March 2019 11:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story