पाकिस्तान के लिए भी खतरा बना हाफिज सईद, 1 महीने के लिए फिर नजरबंद

Hafiz Saeed Lashkar e Taiba are a liability for us admits Pakistan foreign minister
पाकिस्तान के लिए भी खतरा बना हाफिज सईद, 1 महीने के लिए फिर नजरबंद
पाकिस्तान के लिए भी खतरा बना हाफिज सईद, 1 महीने के लिए फिर नजरबंद

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर सरगना हाफिज सईद की नज़रबंदी को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। अधिकारीयों ने इस फैसले के पीछे कारण बताते हुए कहा कि उसकी गतिविधियां देश की शांति व्यवस्था में खलल डाल सकती है। बता दें कि जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद इस वर्ष 31 जनवरी से नजरबंद है। 

अराजकता फ़ैलाने की रची गई है साजिश

मंगलवार को पंजाब गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर हाफिज सईद और उसके चार सहयोगियों, अब्दुल रहमान आबिद, काजी काशिफ हुसैन, मलिक जफ़र इकबाल, और अब्दुल्ला उबेद की नजरबंदी को 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। नजरबंदी बढ़ाने का यह फैसला 25 सितंबर से ही प्रभाव में माना जाएगा। वहीं नजरबंदी का पिछला आदेश इसी वर्ष 28 जुलाई को जारी किया गया था। पंजाब गृह विभाग ने अपने हालिया आदेश में कहा ‘जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत ने हाफिज सईद की रिहाई पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश रची है, साथ ही ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सईद रिहा होने पर कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

पाकिस्तान भी कर रहा है विरोध

गौरतलब है कि इस समय पाकिस्तान के ऊपर अंतर्राष्ट्रीय स्तर से आतंकियों और आतंकवाद के खात्मे को लेकर काफी दबाव बनाया जा रहा है। जिसके कारण पाकिस्तान सरकार ने हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग के पंजीकरण का भी विरोध किया है। बता दें कि पंजाब प्रांत की सरकार ने 31 जनवरी को आतंकवाद निरोधक अधिनियम 1997 के तहत हाफिज सईद को उसके चार सहयोगियों के साथ 90 दिनों के लिए नजरबंद किया था। 

अमेरिका की लिस्ट में भी शामिल

गौरतलब है कि प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा संगठन के प्रमुख हाफिज सईद को वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। भारत में हुए कई आतंकवादी गतिविधियों में सईद के संगठन का हाथ होने के आरोप हैं। वर्ष 2014 में अमेरिका ने इस संगठन को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। 

Created On :   27 Sep 2017 5:46 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story