36 साल की हुईं देसी गर्ल, बरेली से न्यूयॉर्क तक यूं तय किया सफर

36 साल की हुईं देसी गर्ल, बरेली से न्यूयॉर्क तक यूं तय किया सफर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं। इस शहर से मिस वर्ल्ड, मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड और फिर "क्वांटिको गर्ल" बनने तक का प्रियंका का सफर वाकई काबिले तारीफ है। प्रियंका ने अपने करियर में कई पड़ावों को पार किया है। प्रियंका ने बॉलीवुड में तो अपने हुनर की छाप छोड़ी ही है साथ ही हॉलीवुड में भी अपने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया है।

 

Image result for priyanka chopra childhood pics


प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका के पिता पंजाब के अंबाला के थे जबकि उनकी मां झारखंड की थीं। उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे, जिसके चलते उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों का रुख करना पड़ा। इसी वजह से प्रियंका को कई स्कूल भी बदलने पड़े। लेकिन बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में उन्होंने अपनी हायर एज्युकेशन पूरी की थी इसलिए वो बरेली को ही अपना घर मानती है। प्रियंका अमेरिका में मिस इंडिया प्रतियोगिता की दूसरी विजेता रहीं और उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्‍ड के खिताब के लिए प्रवेश किया, जिसमें उन्होंने मिस वर्ल्‍ड का ताज जीता। इस सम्मान को प्राप्त करने वाली प्रियंका पांचवीं भारतीय थीं।

 

Image result for प्रियंका का फिल्मी सफर 


प्रियंका का फिल्मी सफर 

साल 2000 में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं। इसके बाद उन्होंने शुरू किया अपना फिल्मी सफर। सबसे पहली शुरुआत प्रियंका ने 2002 में आई तमिल फिल्म "थमिज़ान" से की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में साल 2003 में आई थ्रिलर फिल्म "द हीरो" से एंट्री की। हालांकि इस फिल्म में प्रियंका लीड रोल में नहीं थीं। फिल्म में सनी देओल और प्रीती जिंटा लीड रोल में थे। इसके बाद लगातार अंदाज, ऐतराज, बरसात, ब्लफ मास्टर, मुझसे शादी करोगी, वक्त जैसी सफल फिल्में की। लेकिन साल 2008 में आई उनकी फिल्म फैशन ने उन्हें एक अग ही मुकाम पर पहुंचाया। फिल्म वुमन ओरिएंटेड थी जिसमें प्रियंका ने लीड कैरेक्टर मेघना माथुर का किरदार निभाया था। ये फिल्म उनकी सफलतम फिल्मों की सूची में टॉप पर आती है।

 

Image result for priyanka in quantico


प्रियंका का हॉलीवुड का सफर 

प्रियंका ने बॉलीवुड में सफलतम फिल्में देने के बाद हॉलीवुड की ओर रुख किया। सबसे पहले प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म "बेवॉच" में विक्टोरिया लीड्स नाम की खलनायिका का किरदार किया। इस फिल्म में प्रियंका जैक एफ्रॉन और ड्वेन जॉनसन जैसे कलाकारों के साथ नजर आईं। इसके बाद अमेरिकी टीवी शो "क्वांटिको" में उन्होंने साल 2015 में लीड रोल किया। इसके बाद इस शो के लगातार 2 सीजन बने थे। जिनमें भी प्रियंका मुख्य भूमिका में रहीं।

 

Image result for priyanka with nick


प्रियंका की लव लाइफ 

प्रियंका का नाम बॉलीवुड के कई सितारों के साथ जोड़ा गया। लेकिन प्रियंका चोपड़ा का प्रेम प्रसंग कभी खुलकर सामने नहीं आया। फिलहाल इन दिनों मीडिया में खबरें है वह अमेरिकी पॉपस्टार निक जोनस को डेट कर रही हैं। दोनों की ही तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों को साथ में घूमते हुए भी कई बार देखा गया है। हाल ही में निक प्रियंका के साथ इंडिया भी आए थे। दोनों के अफेयर की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में इस समय हॉट टॉपिक है। 

Created On :   18 July 2018 9:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story