हरियाणा : सोनिया से मिलेंगे हुड्डा, सभी विधायक दिल्ली में
By - IANS News |25 Oct 2019 1:46 AM GMT
हरियाणा : सोनिया से मिलेंगे हुड्डा, सभी विधायक दिल्ली में
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस बीच हरियाणा के सभी विधायक दिल्ली में हैं।
हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में गुरुवार को 40 सीटों पर जीत दर्ज की है, मगर पार्टी 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े को छूने में विफल रही। कांग्रेस 31 सीटें जीतकर राज्य में दूसरी बड़ी पार्टी बनी, जबकि नवगठित जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने 10 सीटें हासिल की।
Created On :   25 Oct 2019 5:00 AM GMT
Next Story