चलती बस में कंडक्टर का कारनामा देखकर सब हैरान

Haryana roadways conductor shocked everyone in running bus
चलती बस में कंडक्टर का कारनामा देखकर सब हैरान
चलती बस में कंडक्टर का कारनामा देखकर सब हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा के लोगों को उनके साफ दिल और जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाना जाता है, उनका बोलने का अंदाज ही कुछ ऐसा होता है कि सामने वाले के लिए वो गंभीर बात को भी मज़ेदार बना देते हैं। बेबाकी और अपने निडर स्वभाव के लिए जानें जाने वाले हरियाणा के लोग पूरे देश में दिलेरी और पाक साफ दिल के लिए मशहूर हैं। 

कंडक्टर ने क्या किया ऐसा कि हो गया वायरल

हरियाणा रोडवेज में कंडक्टर का ये कारनामा देखकर सभी हैरान हैं। देखिए कैसे ये कंडक्टर लोगों से खचाखच भरी बस में अपना सफर तय कर रहा है। इस कंडक्टर ने तो भरी बस में पीछे से आगे आने का एक अनोखा तरीका ही इजाद कर लिया है। देखिए कैसे ये 3 सीटर सीट्स के ऊपर चढ़ कर बस के ड्राईवर की तरफ आगे बढ़ रहा है। वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कंडक्टर इतनी भरी बस में भी अपनी ड्यूटी कितनी शिद्दत से कर रहा है और हर एक व्यक्ति की सीट के ऊपर से जाकर टिकट काट रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आने के साथ ही वायरल हो गया है और आज कल इसे खूब शेयर किया जा रहा है।

Created On :   14 Sep 2017 6:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story