हरियाणा: दूसरे मामले में भी रामपाल को उम्रकैद, अब तक 23 लोगों को सजा

Haryana: self-styled god man Rampal, second case, sentenced to life in prison
हरियाणा: दूसरे मामले में भी रामपाल को उम्रकैद, अब तक 23 लोगों को सजा
हरियाणा: दूसरे मामले में भी रामपाल को उम्रकैद, अब तक 23 लोगों को सजा
हाईलाइट
  • 2014 में हुई हिंसा के दूसरे मामले में मिली सजा
  • इसके पहले 4 महिला और 1 बच्चे की हत्या के मामले में मिली उम्रकैद
  • दो मामलों में अब तक 23 हो चुकी दोषियों की संख्या

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। रामपाल के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में 2014 में हुई हिंसा के दूसरे मामले में भी रामपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। रामपाल के अलावा 13 और लोगों को उम्रकैद की सजा हुई है। सभी  दोषियों पर 2 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ये मामला एक महिला की आश्रम में मौत से जुड़ा था। इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ने रामपाल सहित 15 लोगों को एक अन्य मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। दोषियों में 6 लोग ऐसे हैं, जो दोनों मामलों में अपराधी हैं। दोषियों की कुल संख्या 23 है।

सतलोक आश्रम में हिंसा का दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी सुरेश ने दर्ज कराया था। दरअसल, सुरेश अपनी पत्नी रजनी और दादी कांसी बाई के साथ 8 नवंबर 2014  को सतलोक आश्रम आया था। परिवार के साथ सुरेश 11 नवंबर को घर वापस आने लगा तो रामपाल के कहने पर उसके समर्थकों ने सुरेश पर लाठियों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं रामपाल के कमांडो ने उन्हें आश्रम में बंधक बना लिया। प्रशासनिक अमले पर 18 नवंबर को पथराव किया गया। इस दौरान ही दादी और पत्नी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।


इससे पहले रामपाल को 4 महिलाओं और 1 बच्चे की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बता दें कि नवम्बर 2014 में हिसार में रामपाल से जुड़े बरवाला के सतलोक आश्रम में हत्‍या के दो मामले सामने आए थे। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कुछ दिनों पहले रामपाल को दोनों मामलों में दोषी करार दिया था। रामपाल पर फैसले के मद्देजनर उस दिन हिसार को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया था। इससे सबक लेकर ही मंगलवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Created On :   17 Oct 2018 9:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story