घोड़ों को बेहोश करने वाला इंजेक्‍शन लगा मासूम से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Haryana yamuna nagar area minor rape accused devi das arrested
घोड़ों को बेहोश करने वाला इंजेक्‍शन लगा मासूम से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
घोड़ों को बेहोश करने वाला इंजेक्‍शन लगा मासूम से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में छह साल की मासूम के साथ हैवानियत करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि बच्ची को आरोपी ने घोड़ों को बेहोश करने वाला इंजेक्शन देकर रेप किया था। देवी दास नामक आरोपी ने बच्ची से तीन बार रेप किया इसके बाद उसका गला रेत दिया। 

 

इंजेक्शन ही बना पुलिस का सबूत

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की थी तो आरोपी हर जगह पुलिस के सामने ही मौजूद रहा, लेकिन शक के दायरे में नहीं आया। आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस के हाथ इंजेक्शन ही सबूत के तौर पर काम आया। इंजेक्‍शन की सिरिंज ने ही उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया। पुलिस की गिरफ्त में आए इस दरिंदे को मासूम के साथ हैवानियत की वारदात बताने में भी कोई हिचकिचाहट नहीं आई। 

 

जैसलमेर का रहने वाला है आरोपी

रविवार की दोपहर को यमुनानगर के बेलगढ़ स्थित पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस पर छह साल की मासूम बच्ची का शव खून से लथपथ पाया गया। सुबह जब पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया था तो लोगों की भीड़ में आरोपी भी शामिल होकर हैवानियत और कत्ल पर अफसोस जाहिर कर रहा था। आरोपी डॉक्टर देवी दास नामक यह व्यक्ति राजस्थान के जैसलमेर का रहने वाला है। देवी दास पिछले कई सालों से निर्मल सिंह के फार्म हाउस पर वेटरनरी डॉक्टर के साथ सहायक के तौर पर काम करता आ रहा था। इसलिए उसे दवाईयों की जानकारी थी।

 

तीन बार किया रेप

देवी ने कबूला कि उसने बच्‍ची को खाई में ले जाकर जैसे ही इंजेक्शन लगाया, बच्ची बेसुध हो गई। इसके बाद उसने करीब सुबह करीब 11 बजे बच्‍ची के साथ रेप किया। करीब तीन घंटे के बाद वह फिर उसी जगह गया, जहां बच्ची बेसुध पड़ी थी। उसने फिर से बच्‍ची के साथ रेप किया और कमरे पर लौट आया। रात करीब आठ बजे फिर वह घटनास्थल पर गया और देखा कि बच्ची को होश तो आ गया, लेकिन उसके शरीर में हरकत नहीं थी, जिसके बाद उसने फिर से एक बार रेप किया।


बच्ची कहीं घटना के बारे में किसी को बता न दे इसलिए उसने एक धारदार सामान से बच्ची का गला रेत दिया और शव को वही छोड़कर कमरे पर आ गया। पुलिस अब आरोपी देवी दास को गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।  

Created On :   6 Jun 2018 6:43 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story