क्या आपने देखा हैरी पॉटर का 'ब्लैक हॉगवर्ट्स' अवतार

Have you seen Harry Potter Black Hogwarts avatar by twitter users
क्या आपने देखा हैरी पॉटर का 'ब्लैक हॉगवर्ट्स' अवतार
क्या आपने देखा हैरी पॉटर का 'ब्लैक हॉगवर्ट्स' अवतार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर इन दिनों "ब्लैक हॉगवर्ट्स" शब्द का हैशटेग खूब ट्रेंड कर रहा है। जिसके तहत लोग हैरी पॉटर सीरीज के सभी पात्रों के अश्वेत होने की कल्पना कर रहे हैं। हैरी पॉटर की लेखिका जे.के. रोलिंग को यह सब बहुत पसंद आ रहा है। यूजर्स की कल्पनाओं में हैरी पॉटर, हरमाइनी ग्रेंजर, डम्बलडोर से लेकर प्रोफेसर स्नेप और लॉर्ड वॉल्डेमॉर्ट सभी किरदारों को अश्वेत कलाकारों ने निभाया है।  

 

 

 

हैरी पॉटर के प्रशंसक फिल्म के कलाकारों के अलावा विशेष दृश्यों और प्लॉट को भी एडिट कर रहे हैं। कलाकारों की सूची के मुताबिक, कैलेब मैकलॉगलिन पॉटर हो सकते हैं, जबकि यारा शाहिदी हरमाइनी की भूमिका में हो सकती हैं और मोर्गन फ्रीमैन डम्बलडोर का किरदार निभा सकते हैं।  

 

 

 

 

एक प्रशंसक ने हैरी पॉटर की लेखिका जे.के. रोलिंग से पूछा कि क्या उन्होंने हैशटैग को देखा है। इस पर लेखिका ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "उन्होंने देखा हैं और बेहद पसंद भी आ रहा है।" हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया में लोग अपनी कल्पनाओं को शामिल कर रहे हैं। वह अपने खुशी के आंसू भी पोछ रही हैं।

 

 

Created On :   13 Jan 2018 9:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story