31Kmph की स्पीड से भागते हैं धोनी, यकीन न हो तो देखें Video

have you seen how fast Mahendra singh Dhoni runs watch video
31Kmph की स्पीड से भागते हैं धोनी, यकीन न हो तो देखें Video
31Kmph की स्पीड से भागते हैं धोनी, यकीन न हो तो देखें Video

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथ विकेट के पीछे जिस स्पीड से चलते हैं, उतनी ही स्पीड से विकेट के आगे उनके पेर चलते हैं। ये बात तो आप जानते ही होंगे। महेंद्र सिंह धोनी रनिंग बिटविन द विकेट के लिए भी जाने जाते हैं। धोनी जब-जब क्रीज पर गए हैं, तब-तब 1 रन भी 2 रन में बदला है और कई बार तो तीसरा रन भी बन जाता है। इसके पीछे कारण है, धोनी की फिटनेस का। 36 साल के हो जाने के बाद भी धोनी इतनी स्पीड से भागते हैं, कि कोई भी हैरान हो जाएं। आपने धोनी को भागते हुए तो देखा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो किस स्पीड से भागते हैं? नहीं, तो हम आपको बता दें कि विकेटों के बीच धोनी 31Kmph की स्पीड से भागते हैं। चौंक गए न, लेकिन ये सच है और अगर आपको हमारी बात पर यकीन न हो तो खुद ही इस वीडियो में देख लें। धोनी की स्पीड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

जाधव से दोगुनी स्पीड से भागे धोनी

36 साल की उम्र में धोनी जिस स्पीड से भाग रहे हैं, उस स्पीड से कोई युवा खिलाड़ी भी नहीं भागता। धोनी की इस रनिंग का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया, जिसके बाद ये वायरल हो गया है। धोनी का ये वीडियो जो शेयर किया गया है, वो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 का है। इस वीडियो में धोनी और केदार जाधव क्रीज पर हैं। इस दौरान धोनी ने बेहरनेडॉर्फ की बॉल पर एक शॉट खेला और भाग गए। रन भागते समय धोनी की स्पीड 31Kmph थी, जबकि उनके साथी खिलाड़ी केदार जाधव 16Kmph की स्पीड से भाग रहे थे। देखा जाए तो केदार जाधव की उम्र 32 साल है और धोनी की उम्र 36 साल है। जाधव से 4 साल बड़े होने के बाद भी धोनी उनसे दोगुनी स्पीड से भाग रहे हैं। 

रन आउट करना भी मुश्किल

महेंद्र सिंह धोनी की रनिंग स्पीड इतनी तेज है, कि उन्हें रनआउट करना भी काफी मुश्किल है। धोनी को अब तक ज्यादा बार रनआउट भी नहीं किया जा चुका है। धोनी अब तक 306 वनडे खेल चुके हैं, जिसमें वो सिर्फ 15 बार रनआउट हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक 80 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 6 बार उन्हें रनआउट किया गया है। 

9 सेकंड से भी कम में पूरे किए 3 रन

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले महेंद्र सिंह धोनी बैंगलुरु गए थे, जहां उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रनिंग टेस्ट किया। इस टेस्ट में धोनी ने अपना पहला रन सिर्फ 2.91 सेकंड में ही पूरा कर लिया। जबकि अपने 3 रन पूरे करने के लिए धोनी ने 9 सेकंड से भी कम का टाइम लिया। धोनी ने अपने 3 रन सिर्फ 8.90 सेकंड में ही पूरे कर लिए। 

जब पत्रकार ने धोनी से पूछा रिटायरमेंट का प्लान

साल 2016 में धोनी जब कप्तान थे, तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने धोनी से उनके रिटायरमेंट का प्लान पूछ लिया था। इसके बाद धोनी ने उस ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार, जिसका नाम फेरिस था, उसे स्टेज पर  बुला लिया। धोनी ने उससे पूछा, "क्या आप चाहते हैं कि मैं रिटायर हो जाऊं?" इस पर वो घबरा गया और कहा- नहीं मेरा वो मतलब नहीं था, मैं तो बस आपसे पूछना चाहता था। तब धोनी ने कहा, "क्या मैं अनफिट हूं? क्या मुझे 2019 वर्ल्ड कप तक नहीं खेलना चाहिए?" तो उसने कहा- "नहीं ऐसा नहीं है। आप तो बहुत फिट हैं।" इसके बाद धोनी ने कहा, "आपने अपने सवाल का जवाब खुद ही दे दिया।" धोनी के इस जवाब के बाद से प्रेस कॉन्फ्रेंस में तालियां बज गई थी। 

Created On :   14 Oct 2017 7:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story