मुंबई में 24 घंटे से लगातार बारिश, लेट चल रहीं लोकल ट्रेनें

heavy rain in mumbai, local trains be late
मुंबई में 24 घंटे से लगातार बारिश, लेट चल रहीं लोकल ट्रेनें
मुंबई में 24 घंटे से लगातार बारिश, लेट चल रहीं लोकल ट्रेनें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शहर में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बाद शहर को पानी-पानी कर दिया है। शहर के कई इलाकों में भारी बारिश से घरों में तक पानी भर गया है। रेल सेवाएं बाधित रहीं और लोकल ट्रेनें तो काफी लेट चल रही हैं। बीएमसी के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा है कि यह अच्छी बात सामने आ रही है कि भारी बारिश के बावजूद कोई भी अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं है।

उन्होंने बताया कि शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले सात जलाश्यों में पानी की मात्रा पिछले तीन वर्षों के मुकाबले इस बार अपने उच्चतम स्तर पर है। इस बीच कुछ मुंबई वासियों ने सप्ताहांत हुई बारिश का आनंद उठाया और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इज़हार किया। उन्होंने बताया कि हालांकि भारी बारिश के कारण शहर में दादर इलाके में सायन और हिंदमाता क्षेत्र में कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया है लेकिन इससे यातायात पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

बहरहाल, मध्य रेलवे की हार्बर और मध्य लाइन पर स्थानीय ट्रेन आज सुबह देरी से चल रही है। मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ए के सिंह ने कहा, 'मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं 10 मिनट की देरी से चल रही हैं लेकिन स्थानीय ट्रेन नियमित अंतराल पर चल रही है। यात्रियों को कोई बड़ी असुविधा नहीं हुई। पिछले 24 घंटे में मुंबई उपनगर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई है।

अधिकारियों ने कहा, 'कल सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर आज सुबह साढ़े आठ बजे तक कोलाबा और सांताक्रूज ऑब्जर्वेटरी में मौसम केंद्रों ने क्रमश: 7 मिमी और 93।2 मिमी बारिश दर्ज की गई।' नगर निकाय के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि शहर में इस महीने औसत बारिश हुई है जिससे पानी की कमी की समस्या में सुधार हुआ है।

Created On :   1 July 2017 12:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story