मध्य प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

Heavy rainfall warning in 12 districts of MP, yellow alert issued
मध्य प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी
हाईलाइट
  • मौसम विभाग ने 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य में गुरुवार की सुबह से मौसम गर्मी से राहत देने वाला है, आंशिक बादल छाने से बीच-बीच में धूप निकल आती है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल बरसे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में अनूपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी सहित 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.8, ग्वालियर का 23.3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31़1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Created On :   26 Sep 2019 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story