भारी बारिश का कहर : बिहार,असम और बंगाल में मुश्किल में जिंदगी, सेना ने संभाला मोर्चा

heavy rains continue to lash several parts of bihar asam and w bengal
भारी बारिश का कहर : बिहार,असम और बंगाल में मुश्किल में जिंदगी, सेना ने संभाला मोर्चा
भारी बारिश का कहर : बिहार,असम और बंगाल में मुश्किल में जिंदगी, सेना ने संभाला मोर्चा

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारी बारिश के कारण देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं। बिहार हो रही बारिश के कारण इन दिनों लोगों  को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। अररिया और सुपौल जिले में बारिश और बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। वहीं असम के 19 जिले और 1752 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी बाढ़ ने कोहराम मचा रखा है। 

बिहार के लिए आने वाले 4 दिन बेहद मुसीबत भरे

आने वाले दिनों में बिहार के लिए स्थिति और भी विकराल होने वाली है क्योंकि बिहार पर अगले चार दिन भारी पड़ने वाले हैं। रविवार को हुई भारी बारिश के कारण अररिया जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शहर में जगह-जगह बंद पड़ी गाड़ियों को धक्का देकर लोग आगे बढ़ा रहे हैं। पौल जिले के कई गांव में कोसी नदी की चपेट में आ गए हैं। सुपौल में लोग जान जोखिम में डालकर नदी को पार करने को मजबूर हैं। गौरतलब है कि नेपाल में भारी बारिश की वजह से कोसी नदी में बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अगले 4 दिन भारी बारिश की आशंका है।

असम में बाढ़ ने लोगों को किया परेशान
बारिश ने असम को तरबतर कर दिया है। हर तरफ केवल विनाश ही दिखता है। राज्य के 19 जिलों के 1752 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे करीब 11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से मौतों का सिलसिला थमने के नाम नहीं ले रहा है। ताजा जानकारी के मुताबित बाढ़ के कारण पांच लोगों की जान जा चुकी है और वहीं अब तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 89 हो चुकी है।
गुवाहाटी की शान कहे जाने वाली ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नदी का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। असम के कोकराझार के बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत और बचाव की टीम बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटी है। लोग जुगाड़ से बनी नाव से नदी को पार करने के लिए मजबूर हैं।

त्रिपुरा की राजधानी में जनजीवन प्रभावित 

त्रिपुरा की राजधानी में बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त है। बारिश के कारण अगरतला के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। हालात ये हैं कि अगरतला में 20 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। जहां पर उनके खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। यहां भी बाढ़ ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।

बंगाल में जारी है बारिश का कहर

बंगाल में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार, पश्चिमी बंगाल के जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और दिनाजपुर जिलों में बाढ़ ने लोगों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। घरों में पानी भरने की वजह से लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सरकार की तरफ से राहत सामग्री भेजने समेत और भी कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Created On :   14 Aug 2017 3:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story