इस शख्स की शादी में हाइट बनी बाधा, नहीं मिल रही कोई पार्टनर

Height of this famous man became the biggest hurdle on his marriage
इस शख्स की शादी में हाइट बनी बाधा, नहीं मिल रही कोई पार्टनर
इस शख्स की शादी में हाइट बनी बाधा, नहीं मिल रही कोई पार्टनर

डिजिटल डेस्क। जब किसी इंसान की शादी की बात चलती है तो उसमें वो सभी बातें, सभी खूबी देखी जाती हैं जो एक लड़की या लड़का अपने पार्टनर में देखना चाहती या चाहता है। खासकर के इंसान के कद को सबसे पहले देखा जाता है। किसी की हाइट कम होती है तो इस कारण उसे शादी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब पाकिस्तान के मियां, जिया राशिद की ही बात करें तो इन जनाब को देश की बड़ी- बड़ी कंपनियों से बुलावा आता है लेकिन जब शादी की की बात आती है तो इनकी हाइट ही इनके लिए परेशानी का सबब बन जाती है, क्योंकि ये पाकिस्तान के सबसे लंबे इंसान हैं।  

जी हां कहते हैं जिया राशिद के लिए उनकी लंबाई एक उपलब्धि है, लेकिन यही उपलब्धि उनके लिए अब एक अभिशाप का काम कर रही है, क्योंकि पूरे पाकिस्तान में राशिद को उनके हाइट की कोई दुल्हन ही नहीं मिल रही। जिससे वे निकाह कर सकें। मुलतान के रहने वाले 23 वर्षीय राशिद को आज पूरा पाकिस्तान जानता है। उन्हें कई बड़ी कंपनियां अपने बड़े- बड़े इंवेंट्स के लिए भी बुलाती हैं, लेकिन शादी के लिए एक भी लड़की हां नहीं करती और इस बात से जिया राशिद काफी परेशान भी हैं। राशिद के साथ- साथ उनकी लंबाई उनके घर वालों के लिए भी एक समस्या बन गई है। 

राशिद की लंबाई 8 फिट है। वह दुनिया के सबसे लंबे इंसान से महज 3 इंच ही छोटे हैं। ये काफी फेमस हैं। लोग इनसे मिलने आते हैं और साथ में सैल्फी भी लेते हैं। राशिद की इतनी ज्यादा लंबाई की वजह से न तो इनके नाप के जूते मिलते हैं और ना ही कपड़े। ये सारी चीजें राशिद अपने लिए कराची से मंगाते हैं। 10 साल की उम्र से ही राशिद की हाइट काफी ज्यादा बढ़ने लगी थी। दरअसल वे कैल्सियम डिफिसिएंसी से ग्रस्त थे। पाकिस्तान मीडिया ने भी राशिद की शादी वाली परेशानी को बयां किया है। 

बता दें कि तुर्की के एक किसान सुल्तान कोसेन दुनिया के सबसे लंबे इंसान हैं। उनकी लंबाई 8 फीट 2.82 इंच है, जबकि राशिद 8 फिट के हैं। राशिद विश्र्व रिकोर्ड से केवल 2.82 इंच छोटे रह गए हैं।  

 
 

 

Created On :   29 Jan 2019 7:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story