हेमा की बायोग्राफी 'बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' का फर्स्ट लुक जारी, PM मोदी ने लिखी है प्रस्तावना

Hema Malini released the first look of her biography on twitter
हेमा की बायोग्राफी 'बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' का फर्स्ट लुक जारी, PM मोदी ने लिखी है प्रस्तावना
हेमा की बायोग्राफी 'बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' का फर्स्ट लुक जारी, PM मोदी ने लिखी है प्रस्तावना

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी का पहला लुक जारी किया है। हेमा मालिनी ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बायोग्राफी "बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल" का फर्स्ट लुक पोस्ट किया। आपको बता दें कि ड्रीम गर्ल ने अपनी बायोग्राफी का पहला लुक अपने 68वें बर्थडे से ठीक एक दिन पहले रिलीज किया है। 
बायोग्राफी को राम कमल ने लिखा है। इसे फोटोज से सजाने का काम विकी इदनानी ने अपनी बेहतरीन फोटोग्राफी से किया है। इस बायोग्राफी की सबसे खास बात यह है कि इसकी प्रस्तावना खुद पीएम मोदी ने लिखी है।

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को हेमा मालिनी का बर्थडे 69वां बर्थडे है और इस मौके पर उन्होंने अपने फैन्स को ये तोहफा दिया है। ट्विटर पर बुक का पहला लुक जारी करते ही उन्हें फैन्स के बधाई मैसेजेस मिल रहे हैं। 

Image result for हेमा मालिनी

इस बायोग्राफी में उनके जीवन के कई ऐसे पहलुओं के बारे में बताया गया है, जिनके बारे में शायद ही उन्होंने कभी बात की हो। 

बेहतरीन अदाकारा, डांसर और राजनेता के रूप बनाई पहचान

हेमा मालिनी की पहचान एक बेहतरीन एक्ट्रेस, डांसर और बीजेपी लोकसभा सांसद के रूप में की जाती है। उन्हें 70 की दशक की उन चंद अभिनेत्रियों मे शामिल किया जाता है, जिनके नाम कई हिट फिल्में हैं। लगभग चार दशक के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 1999 में फिल्मफेयर के लाइफटाइम एची सम्मान से भी सम्मानित की गईं।

Image result for हेमा मालिनी

हेमा मालिनी का जन्म तमिल परिवार में 16 अक्टूबर 1948 को अम्मनकुडी तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता का नाम वीएसआर चक्रवर्ती हैं। उनकी माँ का नाम जया चक्रवर्ती है, जो कि एक फिल्म निर्माता थीं।  

हेमा-मालिनी की शादी बॉलीवुड के मैचो मैन अभिनेता धर्मेन्द्र से हुई।  उनकी दो बेटियां हैं।  ईशा देओल और अहाना देओल। उनकी दोनों ही बेटियों की शादी हो चुकी है। हाल ही में अहाना ने एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं दूसरी बेटी जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं। यानी हेमा मालिनी जल्द ही दूसरी बार नानी बनने वाली है।

Image result for हेमा मालिनी

करियर की शुरुआत में मिला रिजेक्शन

हेमा-मालिनी को अपने शुरुआती करियर में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, यहां तक कि एक बार तमिल निर्देशक ने उन्हें अपनी फिल्म में इसलिए लेने से मना कर दिया क्योंकि उनमें एक स्टार अपील नहीं है। हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा में कई साल बेहद संघर्ष किया। साल 1968 में उन्होंने राज कपूर की निर्देशित फिल्म "सपनों के सौदागर" में अभिनय किया। बदकिस्मती से फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर असफल साबित हुई, लेकिन अभिनेत्री के रूप में हेमा मालिनी को दर्शकों ने पसंद कर लिया।

70 के दशक जमाई धाक

हेमा मालिनी को पहली सफलता वर्ष 1970 में प्रदर्शित फिल्म "जॉनी मेरा नाम" से हासिल हुई। इसमें उनके साथ अभिनेता देव आनंद मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में हेमा और देव आनंद की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म सुपरहिट रही। 

Image result for हेमा मालिनी dev anand

साल 1972 में हेमा मालिनी को रमेश सिप्पी की ही फिल्म (सीता और गीता) में काम करने का मौका मिला जो उनके सिने करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म की सफलता के बाद वो शोहरत की बुंलदियों पर जा पहुंचीं। उन्हें इस फिल्म में पहली बार डबल रोल में देखा गया। फिल्म में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया। 

निर्देशन में आजमाया हाथ

साल 1990 में हेमा मालिनी ने छोटे पर्दे की ओर भी रुख किया और धारावाहिक नुपूर का निर्देशन भी किया। इसके बाद साल 1992 में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को लेकर उन्होंने फिल्म "दिल आशना है" का निर्माण और निर्देशन किया। 

Created On :   14 Oct 2017 7:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story