रेलवे का हेरिटेज वॉक, आम जनता को दी जा रही अतीत की जानकारी

Heritage Walk is being celebrated by the South East Central Railway
रेलवे का हेरिटेज वॉक, आम जनता को दी जा रही अतीत की जानकारी
रेलवे का हेरिटेज वॉक, आम जनता को दी जा रही अतीत की जानकारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा फरवरी माह में हेरिटेज वॉक मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रेलवे द्वारा रेल संग्रहालय में रखी गई वस्तुओं की आम जनता को जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के नेतृत्व में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया, जो मोतीबाग खेल मैदान से शुरू होकर रेल म्यूजियम कड़बी चौक में समाप्त हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता गुंजन वासनिक, अधिकारी, कर्मचारी,  रेलवे नागरी सुरक्षा के स्वयंसेवक तथा रेलकर्मियों के परिवारजन उपस्थित थे।रेलवे के इस अभिनव उपक्रम लोगों को इतने पसंद आ रहे हैं कि इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। 

हेरिटेज स्लोगन से संरक्षण
हेरिटेज वॉक के दौरान बैनर, तख्तियां तथा हेरिटेज स्लोगन के माध्यम से हेरिटेज संग्रहण और संवर्धन के बारे में प्रचार किया गया, साथ ही कड़बी चौक स्थित छोटी लाइन रेल संग्रहालय में रखी धरोहर को देखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से आने की अपील की गई। मोतीबाग स्थित छोटी लाइन रेल संग्रहालय में नैरोगेज रेल प्रणाली से संबंधित मॉडल, पुराने समय के इंजन, कोच, वैगन आदि के बारे में जानकारी दी गई है। इन्हीं सब चीजों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए दपूम रेलवे नागपुर मंडल द्वारा फरवरी माह में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 

तरह-तरह के होंगे कार्यक्रम
फरवरी माह भर चलने वाले हेरिटेज कार्यक्रम के तहत छोटी लाइन रेल संग्रहालय मोतीबाग में 9 एवं 10 फरवरी  को सुबह 11  से शाम 7 बजे तक हेरिटेज से संबंधित फिल्म शो, 16 फरवरी  को सुबह 10 से 11 बजे तक 8वीं से 10वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए क्विज स्पर्धा तथा 23 को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कक्षा 1 से 9वीं तक बच्चों के लिए तीन ग्रुप में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

Created On :   8 Feb 2019 8:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story