गुवाहाटी में Hero Xtreme 200R की डिलिवरी शुरू, जानें कीमत और खूबी

Hero Xtreme 200R recently introduced, now delivered in Guwahati
गुवाहाटी में Hero Xtreme 200R की डिलिवरी शुरू, जानें कीमत और खूबी
गुवाहाटी में Hero Xtreme 200R की डिलिवरी शुरू, जानें कीमत और खूबी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में इंडिया के नार्थ ईस्ट के 8 राज्यों में अपनी Hero Xtreme 200R लॉन्च की थी।  कंपनी ने अब अपनी नई नवेली बाइक की डिलिवरी भी शुरू कर दी है।  कंपनी ने गुवाहाटी में पहली Hero Xtreme 200R डिलिवरी की। कंपनी ने इंडिया के नार्थ ईस्ट क्षेत्र के 7 राज्यों में बाइक की कीमत आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल भी शामिल है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा,  नागालैंड और पश्चिम बंगाल में नई बाइक की एक्सशोरूम कीमत 88,000 रुपये रखी है। कम कीमत होने की वजह से ये बाइक जहां हीरो को बुलंदियों पर पहुंचाएगी वहीं 200CC सैगमेंट की बाकी बाइक्स के लिए बड़ी परेशानी बनेगी।

 

 

Hero Xtreme 200R का इंडिया में TVS APACHE RTR 200 4V और BAJAJ PULSAR NS200 से होगा। असम में TVS APACHE RTR 200 4V की एक्सशोरूम कीमत 1.03 लाख रुपये हैं, वहीं BAJAJ PULSAR NS200 की एक्सशोरूम कीमत 1.01 लाख रुपये है। वहीं थोड़े कम पावर वाली बाइक्स की बात करें तो SUZUKI GIXXER जो 160CC की बाइक है उसकी गुवाहाटी में एक्सशोरूम कीमत 82,400 रुपये हैं, वहीं TVS APACHE RTR 160 4V की एक्सशोरूम कीमत 84,500 रुपये हैं। ऐसे में ये तय है कि हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक 200CC सैगमेंट बाइक मार्केट में तो कड़ा मुकाबला देगी ही, साथ ही साथ 150CC सैगमेंट बाइक मार्केट को भी प्रभावित करेगी। 

 

 

Hero Motocorp ने Xtreme 200R को काफी आकर्षक कीमत पर लॉन्च किया है। ऐसे में न ही सिर्फ 200cc सैगमेंट बाइक्स इस बाइक से मुकाबला करेगी, बल्की 160-180 cc सैगमेंट बाइक्स को भी कड़ी टक्कर मिलेगी। Hero Xtreme 200R में 200cc का सिंगल सिलेंडर, कार्बोरेटेड, एयर कूल्ड, टू-वॉल्व इंजन है। ये इंजन 18.1 BHP पावर और 17.1 NM पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक की ब्रेकिंग क्षमता को बेहतर बनाने के लिए इसे ABS का फीचर भी मिला है। नई एक्सट्रीम 5 रंगों में उपलब्ध है। कंपनी ने फिलहाल ये साफ नहीं किया है कि ये बाइक इंडिया के बाकी राज्यों में कब और कितनी कीमत पर लॉन्च होगी।

 

Created On :   18 July 2018 4:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story