तेज रफ्तार बस पलटने से मचा कोहराम, 55 से अधिक घायल

High speed bus collapsed, 55 passengers injured in accident
तेज रफ्तार बस पलटने से मचा कोहराम, 55 से अधिक घायल
तेज रफ्तार बस पलटने से मचा कोहराम, 55 से अधिक घायल

डिजिटल डेस्क  जबलपुर। जबलपुर से पनागर होते हुए मझौली की ओर जा रही तेज रफ्तार बस क्रमांक  एमपी-20-पीए-0245 ग्राम गर्दा में अनियंत्रित होकर पलटने से कोहराम मच गया। बस में 55 से अधिक यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों की चीख पुकार शुरू हो गई। दोपहर करीब दो बजे हुई इस घटना में महिलाओं एवं बच्चों को तो कांच तोड़कर निकाला गया। कुछ यात्रियों की हालत इतनी ज्यादा खराब थी कि उन्हें बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने निकाला। 10 लोगों को गंभीर चोट आई और 45 से अधिक लोगों को पनागर में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। आठ लोगों को यहां पर भर्ती करना पड़ा और बाकी के लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद  उनके घर रवाना कर दिया गया। बहुत से यात्री जिन्हें मामूली चोट आई थी, दूसरे साधन से घरों की ओर रवाना हो गए। इस हादसे के बारे में यात्रियों ने जानकारी दी है िक पनागर से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम गर्दा खमरिया के पास सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के चक्कर में ओमकार तिवारी ट्रैव्ल्स के  बस चालक ने जैसे ही मोड़ पर बस को सड़क के किनारे उतारा, वैसे ही बस का एक चका गड्ढे में चला गया और बस पलट गई।
चालक भाग निकला -बस के पलटते ही बस का चालक बस से कूद कर बाहर निकला और वह यात्रियों को चीखता-चिल्लाता छोड़कर भाग निकला।   बस पलटते ही लोग सहायता के िलए दौड़ पड़े और फिर एक-एक करके घायलों को बाहर निकाला गया। बस में करीब दस बच्चे भी थे, जिनको उनके परिजनों ने घायल होने के बाद भी निकालने में मदद की।   इसके बाद पुलिस के वाहन एवं एम्बुलेंस तथा ग्रामीणों के वाहनों से घायलों को पनागर लाया गया। 10 लोग जिनकी हड्डियां टूटी थीं, उन्हें पहले विक्टोरिया और फिर मेडिकल अस्पताल भिजवा दिया गया।
इनको आई चोट - बस पलटने से जिन यात्रियों को चोटें आई हैं उनमें इंद्राना का कृष्ण कुमार, मो. फारूख खान, रमेश ढीमर, आबिद खान, पनागर का सोनू गोंटिया, इमलिया का रिजब कुशवाहा,  धना बाई बर्मन, लक्ष्मी गोंटिया, कृष्णा साहू, भूरी बाई यादव, रंजना कुर्मी, शिवानी कुर्मी, रोशनी कुर्मी, नीतू यादव, रीता विश्वकर्मा, कुन्ती कोल, मुन्नी लाल कोल, आकाश कोल, गीता यादव, रश्मि यादव, सोनू नामदेव, धर्मेंद्र ठाकुर, शबनम कोल, अरुण कोल, हुसैन, अनीशा ठाकुर, लक्ष्मी बाई, अन्तो बाई, नेहा िसंह, मदन गोंटिया, मुश्ताक, सुखिया बाई चौधरी, श्याम लाल गोंटिया  आदि शामिल हैं।  
100 ली से भी ज्यादा डीजल रखा था-  बताया गया कि बस चालक बहुत तेजी से बस चला रहा था, दूसरी ओर बस के अंदर केन में 100 लीटर से भी ज्यादा डीजल रखा हुआ था, इस दौरान पूरी बस में गिर गया। हादसे के दौरान डीजल भी बस में फैल गया था, कई लोगों के कपड़ों में डीजल भी लगा था, वह तो अच्छा हुआ कि मौके पर कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लापरवाही की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था, अगर आग लग जाती तो बस में मौजूद आधा सैकड़ा से अधिक लोगों की जान बचाना मुश्किल हो जाता।

 

Created On :   16 Jan 2018 7:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story