हिमाचल में 74 फीसदी वोटिंग, धूमल और वीरभद्र ने किए जीत के दावे

himachal pradesh assembly election voting start today
हिमाचल में 74 फीसदी वोटिंग, धूमल और वीरभद्र ने किए जीत के दावे
हिमाचल में 74 फीसदी वोटिंग, धूमल और वीरभद्र ने किए जीत के दावे

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से जारी वोटिंग समाप्त हो गई है। यहां 74 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस बार चुनावी मैदान में 62 मौजूदा विधायकों समेत 337 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। सीएम वीरभद्र सिंह, 10 मंत्री, 8 मुख्य संसदीय सचिव, विधानसभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और एक दर्जन से ज्यादा पूर्व मंत्री समेत अन्य बड़े नेता चुनावी मैदान में है। मतदान के बाद बीजेपी सीएम प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल और कांग्रेस सीएम प्रत्याशी वीरभद्र सिंह ने अपने-अपने जीत के दावे किए हैं। यहां शाम 4 बजे तक 65% मतदान दर्ज किया गया था। इससे पहले दोपहर 2 बजे तक 54.9% और दोपहर 12 बजे 28.6% मतदान दर्ज किया गया था।

इस बार के हिमाचल विधानसभा चुनावों की खास बात यह रही कि यहां निर्बाध वोटिंग के लिए 12 जिलों के 2300 पोलिंग स्टेशनों में वेब कैम के माध्यम से निगरानी की गई। पहली बार यहां VVPAT मशीनों का भी उपयोग किया गया। यहां सबसे ज्यादा मतदान सोलन जिले के दून और बड्डी में दर्ज किया गया। यहां 84 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया। 
 

वीरभद्र और धूमल ने डाला वोट

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला में अपना वोट डाला। वहीं बीजेपी के सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल और हमीरपुर से सांसद उनके बेटे अनुराग ठाकुर ने भी वोट डाला।  

 

हिमाचल में सीटों का लेखाजोखा

1. कुल सीटें - 68

2. उम्मीदवार - 338

3. पुरुष उम्मीदवार - 138

4. महिला उम्मीदवार - 19

5. कुल मतदाता - 50,25,941

6. पुरुष मतदाता -25,68,761

7. महिला मतदाता - 24,57,166

8. ट्रांसजेंडर मतदाता - 14

9. पोलिंग स्टेशन - 7525

10. सबसे बड़ी विधानसभा - धर्मशाला

Himachal Pradesh 2017 assembly elections, Himachal elections, Himachal polls, Virbhadra Singh, Prem Kumar Dhumal, Narendra Modi, Rahul Gandhi, BJP, Congress, indian express
अगर मौजूदा स्थिति देखी जाए तो हिमाचल की 68 सीटों पर कांग्रेस के 35 विधायक, भाजपा के 28 विधायक और 4 निर्दलीय विधायक सहित 1 सीट खाली है। आपकों बता दें कि राज्य में कुल 50,25,941 योग्य मतदाता हैं और राज्य में 7,525 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

किसी भी प्रकार की परेशानी ना हों इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चीफ इलेक्शन ऑफिसर पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड के 17850 कर्मियों के साथ ही सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स की 65 कंपनियां तैनात की गयी है। 

 

मंगलवार को थम गया था चुनावी प्रचार
मंगलवार को लगभग 2 हफ्तों से चल रहा चुनावी प्रचार समाप्त हो गया था। कांग्रेस की तरफ से उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस चुनावी प्रचार के मैदान में अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वहीं बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कमान संभाल रखी थी। बीजेपी ने भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, जबकि कांग्रेस ने जीएसटी और नोटबंदी को लेकर बीजेपी पर वार साध रखा था।

Created On :   9 Nov 2017 2:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story