हिमाचल में पहाड़ी से लुढ़की बस, 7 की मौत, 20 घायल

Himachal:HRTC bus rolled down a hill near Theog in Shimla district
हिमाचल में पहाड़ी से लुढ़की बस, 7 की मौत, 20 घायल
हिमाचल में पहाड़ी से लुढ़की बस, 7 की मौत, 20 घायल

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह हुए बस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। शिमला से करीब 40 किलोमीटर दूर ठियोग-छैला रोड पर यह बस हादसा हुआ है। यहां चेतुधार के पास गजेड़ी में एचआरटीसी बस पहाड़ी से करीब 300 से 500 फीट नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल भी हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस में 28 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है जबकि पांच घायलों को ठियोग अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 


अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। एचआरटीसी की बस शिमला से टिक्कर जा रही थी। तभी ठियोग-छैला रोड पर पहाड़ी से बस नीचे गिर गई। बस के पहाड़ी से गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ठियोग के डीएसपी रामलाल बंसल ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

Created On :   1 Jun 2018 6:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story