सिंध बिना हिंद अधूरा, सिंध मुक्त हो बनेगा भारत अखंड : विधायक खोपडे़

Hind is incomplete without Sindh, India will become Akhand bharat- Khopade
सिंध बिना हिंद अधूरा, सिंध मुक्त हो बनेगा भारत अखंड : विधायक खोपडे़
सिंध बिना हिंद अधूरा, सिंध मुक्त हो बनेगा भारत अखंड : विधायक खोपडे़

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जरीपटका, स्थित राजकुमार केवलरामानी कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में "अखंड भारत संकल्प दिवस" मनाया गया। विधायक कृष्णा खोपडे के मुख्य अतिथि थे। विधायक खोपडे़ ने कहा कि "अखंड भारत संकल्प दिवस" (सिंध मुक्ति संकल्प दिवस) 14 अगस्त को पिछले 45 वर्ष अर्थात 1973 से मनाते आ रहे हैं। भारतीय संस्कृति अति प्राचीन है। सिंध प्रांत जो हमारी भारतीय संस्कृति का उदगम स्थान है। सिंधु के पावन तट पर वेदों की रचना हुई थी। वेदों के बिना भारत की कल्पना अधूरी है। ठीक उसी तरह सिंध के बिना हिंद अधूरा है। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में विधायक नागो गाणार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रा. विजय केवलरामानी (अखिल भारतीय अध्यक्ष, सिंध मुक्ति संगठन) ने की। अन्य अतिथियों के रुप में माधवदास ममतानी (श्री कलंगीधर सत्संग मंडल के संस्थापक), राजू हिंदुस्तानी (संपादक विदर्भ पथ), घनश्यामदास कुकरेजा (उपाध्यक्ष राष्ट्रीय विकास परिषद), कैलाश केवलरामानी (महासचिव, सिंध मुक्ति संगठन), नगरसेवक महेंद्र धनविजय, प्रा. वाधनदास तलरेजा, प्रा. डॉ. विनोदं आसूदानी, अशोक केवलरामानी, डॉ. गुरमुख ममतानी, ओ.जी. बजाज, प्रीतमदास मथरानी की प्रमुख उपस्थिति में सोत्साह संपन्न हुआ।

विधायक नागो गाणार ने कहा कि 14 अगस्त त्रासदी की याद दिलाता हैं। मजहब के नाम पर हिंदुस्तान का विभाजन भारत व पाकिस्तान में किया गया। आज हमारा पड़ोसी देश जो कि हिंदुस्तान में निकला है। हमें ही तकलीफ पहुंचाने की हिमाकत कर रहा हैं। विजय केवलरामानी ने कहा भारत का विभाजन अस्वाभाविक, कृत्रिम, बनावटी, अप्राकृतिक व गलत आधार पर हुआ है। अत: यह विभाजन बहुत समय तक नहीं चलेगा। क्योंकि असत्य पर आधारित कोई भी चीज स्थायी नहीं अस्थायी होती हैं। ठीक उसी तरह 1947 में इतिहास बदला था। हमारा कार्यक्रम अखंड भारत संकल्प दिवस (सिंध मुक्ति संकल्प दिवस) यह इतिहास व भूगोल दोनों को बदलेगा अर्थात भारत अखंड होगा।
 

Created On :   19 Aug 2018 11:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story