Fake News: हिंदू होने के कारण पाकिस्तान में महिला को सरेआम पीटा गया?

Hindu woman being beaten by man video from pakistan fact check
Fake News: हिंदू होने के कारण पाकिस्तान में महिला को सरेआम पीटा गया?
Fake News: हिंदू होने के कारण पाकिस्तान में महिला को सरेआम पीटा गया?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ पुरुष एक महिला को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में हिंदू होने के कारण महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया गया। फेसबुक पर वीडियो को गौरव शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो में कैप्शन है, इस लड़की का गुनाह सिर्फ इतना है की ये हिंदू है और वो भी शांतिधूर्तो के देश पाकिस्तान में। 

इनके पोस्ट को 36 हजार से ज्यादा लोग शेयर और 15 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।


क्या है सच?

भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो पाकिस्तान का है, लेकिन महिला हिंदू नहीं है। पड़ताल में हमें The Express Tribune की एक खबर मिली। 30 अक्टूबर 2019 को प्रकाशित न्यूज के अनुसार, यह मामला शकरगढ़ के नारोवल में एक स्थानीय कोर्ट का है। महिला का नाम अमृत शहजादी है जो अपने भाई अब्दुल कयूम के साथ कोर्ट पहुंची थी और वहां पुलिस और वकीलों से झड़प हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Dawn news ने भी इस खबर को प्रकाशित किया था। इससे साफ है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में दिख रही महिला हिंदू नहीं है। इसे सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है। 

Created On :   12 Dec 2019 3:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story