इंडिगो फिर निशाने पर, अब रामचंद्र गुहा हुए खराब बर्ताव का शिकार

इंडिगो फिर निशाने पर, अब रामचंद्र गुहा हुए खराब बर्ताव का शिकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जाने माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने रविवार को ट्विटर पर इंडिगो के कर्मचारियों के गलत बिहेवियर की शिकायत की। गुहा ने लिखा, "यह तीसरी बार हुआ है। मुझे बिन उकसाए इंडिगो के कर्मचारियों के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है। अलग लोग, अलग हवाई अड्डे, एक ही एयरलाइन। निश्चित तौर पर दुखद।" उन्होंने आगे कहा कि वह अमूमन ट्विटर का इस्तेमाल उपभोक्ता शिकायतों को सुलझाने के माध्यम के तौर पर नहीं करते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करना पड़ा क्योंकि एक ही हफ्ते के भीतर तीसरी बार एक ही एयरलाइन के कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया है।

उन्होंने कहा, "मित्रों और परिजनों ने भी कहा है कि दुर्व्यवहार करना इंडिगो की आदत हो गयी है।" बता दें कि इंडिगो ने गुहा के आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

 

[removed][removed]

 

[removed][removed]

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में भी इंडिगो एयरलाइन एक विवाद में फंसा था। तब एक वीडियो में उसका कर्मचारी एक यात्री के साथ मारपीट करते देखा गया था। उसके बाद कंपनी ने माफी मांगी थी।

इससे पहले रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बीते 4 नवंबर को इंडिगो के एक स्टाफ पर अपने साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। सिंधु का कहना था कि जब वह हैदराबाद से मुंबई के लिए उड़ान भर रही थीं, इसी दौरान इंडिगो के स्टाफ ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। जो बहुत ही शर्म की बात है।

सिंधु ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी था। उन्होंने बताया था कि अजितेश नाम के ग्राउंड स्टाफ ने उन्हें किट बैक और रैकेट ले जाने से रोक दिया। सिंधु ने ट्वीट किया, "माफ कीजिएगा, लेकिन 4 नवंबर को इंडिगो की विमान संख्या 6ई 608 के साथ मेरा अनुभव काफी बुरा रहा। अजितेश नाम के ग्राउंड स्टाफ ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।"

Created On :   27 Nov 2017 3:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story