अलग कॉलोनी बनाने वाले कश्मीरी पंडितों को माफ नहीं किया जाएगा : हिजबुल

Hizbul warns Kashmiri Pandits against Seperate colonies in Kashmir
अलग कॉलोनी बनाने वाले कश्मीरी पंडितों को माफ नहीं किया जाएगा : हिजबुल
अलग कॉलोनी बनाने वाले कश्मीरी पंडितों को माफ नहीं किया जाएगा : हिजबुल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कश्मीरी पंडितों को लेकर हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नायकू का एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में वह कह रहा है कि कश्मीरी पंडित अपने पैतृक निवास लौट सकते हैं, लेकिन अलग कॉलोनी बनाने की इजाजत इन्हें नहीं दी जाएगी। वह धमकी दे रहा है कि जो अलग कॉलोनियों में रहने की कोशिश करेगा, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। करीब 15 मिनट का यह ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे हिजबुल कमांडर रियाज नायकू की तस्वीर के साथ शेयर किया जा रहा है।

अमरनाथ यात्रा हमारे निशाने पर नहीं
इस ऑडियो में अमरनाथ यात्रा को लेकर रियाज नायकू कह रहा है कि यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई भी शख्स सिर्फ श्रद्धालू के तौर पर आता है तो वो बिना किसी डर के दर्शन कर सकता है। ये यात्रा हमारे निशाने पर नहीं है। यात्री यहां अपने धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचते हैं और वह हमारे मेहमान हैं। तीर्थयात्रा को कश्मीर के राजनीतिक मुद्दे से नहीं जोड़ना चाहिए। ऑडियो में रियाज नायकू पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद के उस दावे को गलत बता रहा है जिसमें कहा गया है कि आतंकी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। नायकू ने इसे पूरी तरह से बेबुनियाद बताया। बता दें कि बुधवार से ही अमरनाथ यात्रा शुरू हुई है।

राज्यपाल शासन लगाना साजिश
रियाज नायकू ने जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाए जाने को साजिश बताया। उसने कहा, जिस तरह से हुकूमत गिरी, राज्यपाल शासन लागू हुआ और एनएसजी कमांडो को यहां बुलाया गया, यह सब पूर्व नियोजित योजना है। यह एक साजिश के साथ किया गया। भाजपा ने आपसी सहमति के तहत ही समर्थन वापस लिया ताकि पीडीपी आने वाले चुनावों में जवाबदेह न बन सके। राज्यपाल शासन लागू कर सेना को पूरे अधिकार देने का प्लान है। 

 

Created On :   27 Jun 2018 1:11 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story