कोल्हापुर : हॉकी कोच पर 4 लड़कियों के लैंगिक शोषण का आरोप

Hockey Coach did 4 sexual abuse of children
कोल्हापुर : हॉकी कोच पर 4 लड़कियों के लैंगिक शोषण का आरोप
कोल्हापुर : हॉकी कोच पर 4 लड़कियों के लैंगिक शोषण का आरोप

डिजिटल डेस्क, पुणे। कोल्हापुर स्थित एक स्कूल में Hockey Coach के द्वारा 4 नाबालिग लड़कियों का लैंगिक शोषण करने की घटना सामने आई है। घटना को लेकर राजारामपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। Hockey Coach विजय मनगुड़े के विरोध में मामला दर्ज किया गया है।

मनगुड़े कोल्हापुर के राजेंद्रनगर परिसर स्थित एक स्कूल में Hockey Coach हैं। कभी उसके घर तो कभी स्कूल परिसर में वह यह घिनौनी हरकत करता था। 4 लड़कियों में से एक ने दुष्कर्म करने की शिकायत भी की हैं। इस संदर्भ में लड़कियों ने अपने अभिभावकों को बताया, तब जाकर यह घटना सामने आई है। मनगुड़े की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। किसी भी प्रकार की गंभीर घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने स्कूल और मनगुड़े के घर के बाहर बंदोबस्त तैनात किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विजया राहटकर, शनिवार को कोल्हापुर पहुंची। पीड़ित लड़कियों से मिलकर पूरी जानकारी ली और घटना की गहन जांच करने की मांग की।

Created On :   19 Aug 2017 2:42 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story