2018 का हॉकी इंडिया लीग कैंसिल, अब 2019 में होगी धमाकेदार वापसी, पढ़िए पूरी खबर

Hockey india league will return in 2019
2018 का हॉकी इंडिया लीग कैंसिल, अब 2019 में होगी धमाकेदार वापसी, पढ़िए पूरी खबर
2018 का हॉकी इंडिया लीग कैंसिल, अब 2019 में होगी धमाकेदार वापसी, पढ़िए पूरी खबर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगले साल हॉकी इंडिया लीग (HIL) का आयोजन नहीं होगा। यह लुभावना घरेलू टूर्नामेंट 2019 में नए दृष्टिकोण और नए जोश के साथ धमाकेदार वापसी करेगा। यह जानकारी मंगलवार को हॉकी इंडिया ने दी।

हॉकी इंडिया और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों वाली टूर्नामेंट की संचालन समिति ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि अगले टूर्नामेंट का आयोजन जनवरी और फरवरी 2018 की जगह 2019 में किया जाएगा। HIL चेयरमैन और हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, पांच साल तक हॉकी इंडिया लीग के सफल आयोजन के बाद हमने महसूस किया कि अब लीग की समीक्षा, इसकी सफलता के आंकलन का समय है। इससे खेल के विकास में मदद मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की तारीखों में टकराव

इस तरह की खबरें थी कि नाखुश फ्रेंचाइजी और वित्तीय चिंताओं के कारण सिर्फ पांच सत्र के बाद HIL खत्म हो सकती है। अहमद ने हालांकि पुष्टि की कि इसे अस्थाई तौर पर रोका गया है और हॉकी इंडिया लीग 2019 में वापसी करेगी। उन्होंने कहा, हॉकी इंडिया लीग 2018 और एक बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की तारीखों में टकराव के कारण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व में रुकावट की संभावना है। यह फैसला किया गया कि सर्वश्रेष्ठ हल यह है कि लीग के छठे सत्र के आयोजन को स्थगित किया जाए।

Created On :   25 July 2017 1:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story