हॉकी में भारत ने फिर पाक को धूल चटाई, 6-1 से रौंदा

Hockey World league : India beat Pakistan with 6-1
हॉकी में भारत ने फिर पाक को धूल चटाई, 6-1 से रौंदा
हॉकी में भारत ने फिर पाक को धूल चटाई, 6-1 से रौंदा

टीम डिजिटल, लंदन। हॉकी में एक बार फिर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को फिर रौंद दिया है। हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम हुई भारतीय टीम ने 5-8वें स्थान के लिए हुए मुकाबले में पाक को 6-1 से मात दी। इससे पहले 18 जून को भारत ने पाकिस्तान पर 7-1 से जीत दर्ज की थी।

मैच में भारत ने शुरू से ही पकड़ बनाकर रखी। रमनदीप सिंह ने 8 वें मिनट में ही गोल कर भारत को 1-0 की लीड दिला दी। 25वें मिनट में तलविंदर सिंह ने भारत को 2-0 से आगे कर दिया। अक्शदीप सिंह ने 27वें मिनट में बढ़त 3-0 कर दी। 28वें मिनट में रमनदीप के गोल ने भारत को हाफटाइम तक 4-0 से बढ़त दिला दी। 

दूसरे हॉफ में भी भारत का दबदबा कायम रहा और हरमनप्रीत सिंह ने 36वें मिनट में भारत को 5-0 से आगे कर दिया। पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल 41वें मिनट में एजाज अहमद ने किया। आखिरकार मनदीप सिंह ने 59वें मिनट में भारत को 6-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। अब भारतीय टीम पांचवें स्थान के लिए कनाडा से रविवार को भिड़ेगी। 

Created On :   24 Jun 2017 2:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story