होलिका दहन पर करें ये आसान टोटके, मिलेगी अच्छी जाॅब

होलिका दहन पर करें ये आसान टोटके, मिलेगी अच्छी जाॅब

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होलिका दहन का धर्म शास्त्रों में अत्यधिक महत्व बताया गया है। इस दिन मुहूर्त देखकर ही किसी भी कार्य को करना उत्तम माना गया है। यहां तक कि होलिका दहन भी। होलिका दहन को लेकर अनेक पौराणिक मान्यताएं एवं नियम भी बताए गए हैं, जिनका अब भी पालन किया जाता है। अनेक लोग इस दिन लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजन करते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि होलिका दहन के दिन विशेष टोटके करने से शत्रुओं का नाश होता है, बुरी शक्तियां दूर रहती हैं और जीवन में खुशहाली का आगमन होता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही आसान टोटके बताने जा रहे हैं... 

 

1. यदि आप अपनी जाॅब या व्यवसाय की समस्या से परेशान हैं तो होलिका दहन की जलती अग्नि में साबूत नारियल डालें। ऐसा करने से आपके विभिन्न दोषों का नाश होगा। 


2. होलिका दहन की भस्म भी रोगों का नाश करने वाली बतायी गई है। इसकी अग्नि से से ही घर में अग्नि करने से बीमारी घर से दूर रहती है वहीं यदि इसकी भस्म मरीज के सानेे के स्थान पर छिड़क दी जाए तो बीमारियों से छुटकारा मिलता है। 


3. मेहनत करने के बाद भी यदि सफलता आपसे दूर है तो नारियल के साथ सुपारी और पान भी होलिका को भेंट किया जा सकता है।  
 

4. जौ का आटा भी होलिका को समर्पित किया जा सकता है। इससे घर में सुख एवं शांति का आगमन होता है। क्लेश एवं विवादों से छुटकारा मिलता है। परिवार में लंबे समय से जारी झगड़ा भी शांत हाेता है।


5. कई बार बिना बात या अनावश्यक खर्च की भी समस्या आती है। ना चाहते हुए भी खर्चा हो जाता है। ऐसी समस्या से परेशान होने पर आप लाल कपड़े में होलिका की भस्मी बांधकर पर्स में रखें, आपको निश्चित ही लाभ होगा।

Created On :   27 Feb 2018 4:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story