Honda WR-V में नहीं होगा CVT गियरबॉक्स, जानें क्या है इसकी वजह

Honda has no plans to launch the WR-V with an automatic gearbox
Honda WR-V में नहीं होगा CVT गियरबॉक्स, जानें क्या है इसकी वजह
Honda WR-V में नहीं होगा CVT गियरबॉक्स, जानें क्या है इसकी वजह

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होंडा ने साल 2016 में WR-V लॉन्च की थी और लॉन्च के बाद से ही देश में इस कार को काफी पसंद किया जा रहा है। भारत पहला बाजार है जहां कंपनी ने वैश्विक रूप से इस कार को लॉन्च किया था। होंडा की ये क्रॉसओवर सब-4 मीटर मॉडल है जिसे होंडा ने आकर्षक SUV लुक दिया है और इस सैगमेंट में सबसे पहले मुहैया कराए गए कुछ फीचर्स भी दिए थे। अब होंडा इंडिया WR-V को CVT ट्रांसमिशन के साथ भी लॉन्च करने का प्लान लगभग ड्रॉप कर चुकी है। यह कार सबकॉम्पैक्ट SUV और प्रीमियम हैचबैक के बीच कहीं जगह घेरती है, हालांकि ये कार प्रीमियम हैचबैक सैगमेंट में ही आती है। भारत में लॉन्च के बाद से ही कंपनी इस कार की औसतन 4,000 यूनिट हर महीने बेचती है।

 

Related image

 

होंडा इंडिया ने नई WR-V की अंडरपिनिंग कंपनी की ही कार होंडा जैंज से ली गई है और कार का इंजन भी जैज से ही लिया गया है। होंडा WR-V दोनों पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है और 1.2-लीटर i-VTEC के साथ 1.5-लीटर i-DTEC इंजन के साथ बेची जा रही है। कार का पेट्रोल इंजन 89 bhp पावर और 110 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इसका डीजल इंजन 99 bhp पावर और 200 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने वाला है। WR-V का पेट्रोल वेरिएंट 17।5 किमी/लीटर का माइलेज देता है। होंडा ने इस कार में 5-स्पीड मैन्युअल और डीजल कार में 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया है।

 

Image result for Honda WR-V

 

होंडा WR-V में फिलहाल कंपनी का ट्राइड एंड टेस्टेड CVT गियरबॉक्स नहीं दिया गया है जो होंडा जैज में सर्विस दे रहा है। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि, “भारतीय बाजार में होंडा WR-V को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च करने का कोई इरादा नहीं है।” यहां तक कि ऑटो एक्सपो 2018 के दौरान होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट योशिरो उएनो ने भी कहा था कि, भारत में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लॉन्च करने से बाजार में थोड़ी बढ़त दर्ज की जा सकती है, लेकिन यह बहुत प्रभाव नहीं छोड़ेगी इसीलिए कंपनी फिलहाल WR-V में CVT गियरबॉक्स से दूरी बनाए हुए है। यहां तक टाटा नैक्सन और मारुति सुज़ुकी ब्रेजा में भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मुहैया नहीं कराया गया है।

Created On :   18 March 2018 3:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story