भारत में लॉन्च हुई 2019 Honda CBR650R, जानें कीमत

भारत में लॉन्च हुई 2019 Honda CBR650R, जानें कीमत
हाईलाइट
  • 2019 Honda CBR650R में कई अपडेट
  • इस साल कंपनी 15 उत्पाद करेगी पेश
  • कंपनी ने अन्य बाइक्स को किया अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से चर्चा में रहने वाली जापानी कंपनी Honda की शानदार स्पोर्ट्स बाइक CBR650R भारत में लॉन्च हो गई है। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एमएमएमआई) ने Honda CBR650R की बुकिंग पहले ही शुरु कर दी थी। बता दें कि नई 2019 Honda CBR650R बाइक को पिछले साल नवंबर में हुए EICMA में प्रदर्शित किया गया था। यह बाइक भारत में Honda CBR650F को रिप्लेस करेगी। इसकी एक्सशोरूम कीमत 7.7 लाख रुपए है। 

इंजन
होंडा की इस स्पोर्ट्स बाइक में 649cc चार सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है, यह इंजन लिक्विड कूलिंग के साथ आता है। इस बाइक का इंजन 12,000rpm के साथ 94bhp पावर जेनरेट करती है और 64Nm का पीक टॉर्क देती है। 

स्टाइल
CBR650F के मुकाबले यह बाइक काफी पावरफुल है। इस बाइक में लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। इसका लुक काफी स्पोर्टी है। इसकी स्टाइलिंग काफी अट्रेक्टिव है, इसे कंपनी की फ्लैगशिप मोटरसाइकल Fireblade की तरह डिजाइन किया है। इस बाइक में फायरब्लेड से प्रेरित LED हेडलाइट्स दी हैं।

इस साल 15 उत्पाद
होंडा मोटर ऐंड स्कूटर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट यदविंदर सिंह गुलेरिया के अनुसार बीते सप्ताह ही होंडा बिगविंग प्रीमियम मोटरसाइकल्स बिजनस शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी की इस साल 15 उत्पाद पेश करने की योजना है, जिसके तहत यह नई मोटरसाइकल लॉन्च की गई है। 

ये बाइक्स भी जल्द होंगी लॉन्च
कंपनी 15 बाइक में से 10 बाइक्स लॉन्च कर चुकी है, बांकी अन्य बाइक्स भी जल्द ही भारत में लॉन्च की जाएंगी। कंपनी ने नए ब्रैंड 160cc की बाइक CB Hornet 160 R, CBR 250 R और CBR 150 R
मॉडल को भी अपडेट किया है, इन्हें जल्द लॉन्च किया जा सकता है।  

Created On :   23 April 2019 4:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story